नव निर्वाचित प्रान्तीय उपाध्यक्ष व ऑडिटर का ग्रेटर नोएडा में हुआ भव्य स्वागत

उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के डॉ अनुज त्यागी प्रान्तीय उपाध्यक्ष व ऑडिटर बने नरेश कौशिक

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों का निर्वाचन लखनऊ में सम्पन्न हुआ। निर्वाचन में सुशील कुमार पाण्डेय प्रदेश अध्यक्ष, जनपद गाजियाबाद से डॉ अनुज त्यागी प्रांतीय उपाध्यक्ष तथा गौतम बुद्धनगर से नरेश कौशिक को प्रांतीय ऑडिटर के पद पर निर्वाचित किया गया। प्रदेश अध्यक्ष सुशील कुमार पांडेय ने कहा कि डॉ अनुज त्यागी व नरेश कौशिक संगठन में विभिन्न पदों पर रहते हुए शिक्षक हितों के लिए सदैव संघर्षरत रहे हैं। शिक्षकों की समस्या को संगठन तक तथा संगठन के क्रियाकलापों को जन जन तक पहुचानें का कार्य भी बख़ूबी किया है ।इस घोषणा के पश्चात पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सभी शिक्षकों में खुशी का माहौल है। जिसको लेकर ग्रेटर नोएडा के तिलपता चौक पर गौतम बुद्ध नगर के शिक्षकों ने बुके देकर व माला पहनाकर उनका सम्मान किया। उनके नोएडा प्रथम आगमन पर जिलाध्यक्ष विनोद नागर के नेतृत्व में शिक्षकों द्वारा भव्य तरीके से उनका स्वागत व अभिनन्दन किया गया। प्रांतीय उपाध्यक्ष डॉ अनुज त्यागी ने कहा कि 2004 के बाद नियुक्त कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बंद हो जाने से उनका भविष्य असुरक्षित हो गया है। नई पेंशन योजना किसी भी दृष्टिकोण से लाभकारी नहीं है। ऑडिटर नरेश कौशिक ने कहा कि शिक्षक संघ के प्रदेश नेतृत्व द्वारा जो उन्हें नए पद के रूप में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है उसका पूरे समर्पण व निष्ठा के साथ निर्वहन करने का वे पूरा प्रयास करेंगें। शिक्षकों की हर समस्या का शीर्ष नेतृत्व के माध्यम से समाधान निकालने का प्रयास करेंगें। इस दौरान संजीव शर्मा, अशोक यादव, घनानंद शर्मा, परवेज आलम, संजीव शर्मा, रेनू रानी, महेश कुमार वशिष्ठ, राजेन्द्र प्रसाद, अनुपमा रोहतास, सुदेश, फजरूद्दीन ,बालचन्द, नीरज चौबे, सत्येंद्र कुमार , नरेंद्र कुमार, मुकेश कुमार जिलाध्यक्ष, दोरेन्दर राणा, उपासना वर्मा, जगदीश शमा सहित सैकड़ों शिक्षक उपस्थित रहे।