गाजियाबाद। राजनगर सेक्टर-10 में अब जागो इंडिया का आउट लेट खुल गया है। आउट लेट का उद्घाटन एसडीएम गाजियाबाद खालिद अंजुम द्वारा किया गया। डेयरी प्लांट को बढ़ावा देने के लिए एसडीएम खालिद अंजुम ने आउट लेट का उद्घाटन किया। मैनेजिंग डायरेक्टर सत्यम श्रीवास्तव ने बताया कि अब जागो इंडिया का मैन्युफैक्चरिंग प्लांट राजनगर एक्सटेंशन में मोरटी में है जो कि पिछले 6 माह से प्रोडक्शन कर रहे हैं।
अब जागो इंडिया ( श्री कृष्ण स्वरूप डेरी एंड फूड इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड) है जोकि डेरी के सभी प्रोडक्ट बनाती है जैसे पनीर, दूध, खोया, दही, देसी घी, व्हाइट बटर। इसके अतिरिक्त और भी डेरी प्रोडक्ट्स है। अब जागो इंडिया के मालिक सत्यम श्रीवास्तव ने बताया कि वह अपने मैन्युफैक्चरिंग प्लांट के साथ-साथ कई आउटलेट्स गाजियाबाद में खोलेंगे। सत्यम श्रीवास्तव के पिता सुदेश कुमार श्रीवास्तव गाजियाबाद में ही फाइव स्टार होटल कंट्री इन एंड सुइट्स बाय रेडिसन में वाइस प्रेसिडेंट ऑपरेशंनस एंड यूनिट हेड की पोस्ट पर कार्यरत हैं।
















