20 तंमचे, उपकरण समेत गिरफ्तार, 200 से अधिक हथियारों की कर चुका तस्करी
गाजियाबाद। दिल्ली, एनसीआर समेत प्रदेश के विभिन्न जिलों में अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले अलीगढ़ के सुभाष खटीक को एसपी देहात की एसओजी टीम एवं भोजुपर पुलिस ने गिरफ्तार करते हुए हथियारों का जखीरा बरामद किया है। पकड़ा गया आरोपी शातिर किस्म का है। जो कि डिमांड पर अलीगढ़ में कच्चा माल तैयार करने के बाद प्रदेश के विभिन्न जनपदों के जंगल में जाकर कहीं बंद पड़े मकान या फिर जंगल में हथियारों को तैयार करने के बाद बेचता था। आरोपी 200 से अधिक हथियारों की तस्करी कर चुका है।
आरोपी गाजियाबाद में भी हथियारों की तस्करी के लिए आया था, मगर भोजपुर पुलिस ने समय रहते दबोच लिया। शनिवार को हरसांव पुलिस लाइन में हथियार तस्करी का खुलासा करते हुए एसपी देहात डॉ. ईरज राजा ने बताया कि भोजपुर थाना प्रभारी मुन्नेश सिंह, एसआई शीलेन्द्र सिंह, मंयक सिंह, सुमित कुमार, हरदीप सिंह, एसओजी अरूण कुमार, विपिन कुमार ने देर रात मुखबिर की सूचना पर मछरी चौक से पट्टी गांव की ओर 300 मीटर की दूरी पर एक बंद पड़े मकान में तस्करी के लिए हथियार तैयार कर रहे अलीगढ़ के सुभाष खटीक को गिरफ्तार किया। जिसके पास से 20 तंमचे 315 बोर, 15 लोहे की नाल, 61 लकड़ी के टुकड़े, 16 लोहे की बॉडी, 16 वेल्डिंग रॉड, स्प्रिंग समेत हथियार बनाने में काम काम वाले औजार बरामद किए हैं। पकड़ा गया आरोपी ज्यादा पैसा कमाने के लालच में अपने घर अलीगढ़ मं पहले कच्चा माल तैयार करता था। उसके बाद ऑन डिमांड प्रदेश के अलग-अलग जनपदों में जाकर बंद मकान एवं जंगल में हथियारों को तैयार करता था और फिर उन्हें बेचता था। गाजियाबाद में आरोपी हथियारों की तस्करी के लिए आया था। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जो कि अब तक 200 हथियारों की तस्करी कर चुका है। एसपी देहात ने बताया कि आरोपी कहां-कहां हथियारों की तस्करी की है, उसकी जानकारी जुटाई जा रही है। सुभाष खटीक अपने कस्बे सासनी में असलहा फैक्ट्री लगाता है और ऑन डिमांड हथियारों की तस्करी करता है।















