गाजियाबाद। एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत रविवार को वार्ड-72 सेक्टर एक नील पदम कुंज सोसाइटी में वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। इस अवसर पर पूर्व पार्षद डॉ मनोज गोयल द्वारा रेजिडेंस वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष अंशुल कचरू और उनकी टीम के सहयोग से वृक्षारोपण किया गया। पूर्व पार्षद डॉ मनोज गोयल ने कहा पौधा रोपण से न केवल पर्यावरण में हरियाली बढ़ेगी, बल्कि यह समाज में माताओं के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त करने का भी एक तरीका है। यह पहल न केवल पर्यावरण को समृद्ध करेगी, बल्कि हमारी माताओं के प्रति हमारी कृतज्ञता और सम्मान को भी प्रदर्शित करेगी।
इसमें कोई संदेह नहीं कि एक पेड़ मां के नाम अभियान आक्सीजन की मात्रा बढ़ाने, धरती का तापमान कम करने, भूजल स्तर को ऊपर लाने और प्रदूषण नियंत्रण में महत्वपूर्ण योगदान करने में समर्थ होगा। इस मौके पर समाजसेवी दीपक गौड, भाजपा नेता अवधेश कटिहार, संजू दादरू, प्रिया मिश्रा, राजकुमार अग्रवाल, संगीता, मंजू कुलश्रेष्ठ, लोकेश राठोर, विनोद नेगी, अरविंद थापर, अजय तिवारी, नमिता, रोमिल भट्ट, पराग, विजय सारस्वत, शोभा गुप्ता, पुनीत कपूर, एडवोकेट अबराल सिंह, खन्ना सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

















