गाजियाबाद। मोदी योगी सरकार की निशुल्क टीकाकरण अभियान के तहत सीएमओ डॉ भवतोष शंखधर, वेक्सिनेशन अधिकारी डॉ नीरज अग्रवाल व मेडिकल इंचार्ज डॉ दीप्ति यादव के आह्वान पर राष्ट्रीय व्यापार मंडल द्वारा व्यापारी तथा उनके परिवार व आम नागरिकों को अधिकाधिक कोविड वैक्सीनेशन कराने के उद्देश्य से 3 अगस्त को प्रात: 10 से 2 बजे तक गाजियाबाद पब्लिक स्कूल नेहरु नगर पर निशुल्क कोविशिल्ड वैक्सिनेशन शिविर लगाया जाएगा। जिसमें आप अपना आधार कार्ड लेकर व अपने मोबाइल पर पहले ही रजिस्ट्रेशन करके उसके उपरांत प्राप्त होने वाली रेफरेंस आइडी को सेव करके सीधे ही बिना स्लॉट के वैक्सीनेशन का लाभ उठा सकते हैं। यह जानकारी शिविर की तैयारी बैठक में व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष बालकिशन गुप्ता द्वारा दी गई। बैठक के दौरान राष्ट्रीय कोर्डिनेटर पं राकेश शर्मा ने बताया गाजियाबाद को कोरोना मुक्त बनाने और कोरोना की तीसरी लहर के कहर से शहर को बचाने के उद्देश्य से इस शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें 18 वर्ष और उससे अधिक आयु के व 45 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोगों को पहली व दूसरी डोज देने का कार्य किया जायेगा। आरवीएम के प्रदेश महामंत्री प्रदीप चौधरी ने अपील कर कहा कि सभी अपने शहर में शत प्रतिशत वैक्सिनेशन कराने में योगदान करें। व्यापारी स्वयं देखे कि उसकी वैक्सीनेशन के साथ साथ उसके परिवार, घरेलू नौकर, प्रतिष्ठान के कर्मचारियों का अपने संबंधियों का वैक्सीनेशन हुआ है या नहीं। व्यापार मंडल पश्चिम क्षेत्र उपाध्यक्ष अशोक भारतीय ने बताया अभी कोरॉना का ख़तरा टला नहीं है वह अपनी तीसरी दस्तक देने को तैयार है। जिसके लिए हमें सुरक्षा कवच के सभी उपायों को अपनाते हुए वैक्सिनेशन कराकर सुरक्षा चक्र को पूरा करना है। बैठक के दौरान संजय गोयल, डॉ सोनिका शर्मा, अजय सिंघल, संदीप त्यागी, पार्षद राजेन्द्र तितौरिया, जगत यादव, डॉ गौरव सैनी, राजीव शर्मा, विकास त्यागी, अमित वर्मा, कमल शर्मा, विरेंद्र कंडेरे, प्रशांत चौधरी आदि उपस्थित रहे।
















