गाजियाबाद। हॉलिस्टिक टू हेल्दी और ली क्रिस्ट सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल वसुंधरा के सहयोग से रविवार को निशुल्क मेडिकल हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन डासना में किया गया।
मुख्य अतिथि डासना देहात के प्रधान सतीश कुमार के अथक प्रयास से डासना देहात के नागरिकों ने स्वास्थ्य लाभ उठाया। हॉलिस्टिक टू हेल्दी ऑनलाइन हेल्थ चेक अप का आयोजन करती रहती है तथा साथ में ली क्रिस्ट सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल जो कि 250 बेडेड हॉस्पिटल है। जहां पर सभी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध है, इस कैंप के अंतर्गत करीब 100 मरीजों ने स्वास्थ्य लाभ उठाया तथा डासना देहात के नागरिकों ने फ्री ब्लड शुगर टेस्ट का लाभ उठाया। डॉ डीके राय ने उनके स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से अवगत कराया।
जिसमें हॉलिस्टिक हेल्दी के संस्थापक डॉ डीके राय ने बताया कि किस तरह से आप तनावमुक्त रह सकते हैं। अपने शुगर संबंधी बीमारियों से कैसे निजात पा सकते हैं तथा हाइपरटेंशन के मरीजों को लाइफ़स्टाइल किस तरह होना चाहिए। इस बारे में अवगत कराया अपने बीपी, शुगर, वेट, स्ट्रेस फ्री लाइफ और हाइपरटेंशन की समस्याओं के बारे में डॉक्टर से सलाह दी। डासना देहात के प्रधान सतीश ने ली क्रिस्ट सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के संस्थापक डॉ संजय गर्ग तथा उनकी टीम का धन्यवाद किया।
















