वैश्य अग्रवाल परिवार द्वारा आयोजित हरियाली तीज में बहीं संस्कृति की बहार

हरियाली तीज में हर तरफ रंग, संगीत, फूल और खुशियों की जमी महफिल

गाजियाबाद। वैश्य अग्रवाल परिवार द्वारा सावन में बारिश की फुहारों के बीच में भगवान शिव, मां पार्वती की उपासना का त्योहार हरियाली तीज महोत्सव बड़े धूमधाम व उत्साहपूर्वक होटल मोनार्क में सैकड़ों सदस्यों के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ वैश्य अग्रवाल परिवार के अध्यक्ष अनिल जैन, प्रदीप गुप्ता, शिव गुप्ता सीए, हेमंत गुप्ता, सीमांत गुप्ता, महेश गोयल, प्रदीप आर्य ,अजय गोयल, सीमा गुप्ता, संरक्षक अनुराधा अग्रवाल ने संयुक्त रूप से द्वीप प्रज्ज्वलन कर किया। रीया, पलक, रश्मि,सपना, आरती, विभा, छवि, नेहा के नृत्य ने सभी का मन मोह लिया।


परिवार के वयोवृद्ध सदस्य एमएम बाहेती, के व्यंग, जज एनके गर्ग का मौसम के अनुसार गीत, प्रदीप गुप्ता व प्रदीप आर्य ने अपनी रचनाओं से श्रोताओं को हंसने पर मजबूर कर दिया। डॉ अनुपमा, वन्दना, सुनीता अग्रवाल, शैली गर्ग के विभिन्न खेलों ने सभी को खेलों में भाग लेने के लिए उत्साहित किया। हरियाली तीज में हर तरफ रंग, संगीत, फूल और खुशियों की महफिल जमी। कहीं बच्चे हरियाणवी गीतों पर खूब धूम-धड़ाका और नृत्य कर रहे थे, तो कहीं रंगोली सजाई जा रही थी। अध्यक्ष अनिल जैन ने कहा तीज त्यौहार हमारी संस्कृति की विरासत है,

जिन्हें सहेज कर रखना हम सबकी साझी जिम्मेदारी है। तीज त्यौहार महिला सशक्तिकरण को भी बढ़ावा देते हैं। त्यौहार हमारी संस्कृति का मजबूत आधार है। प्रदीप गुप्ता ने कहा हमारे जीवन में त्योहारों का विशेष महत्व है। वर्षभर में एक नीयत समय पर आने वाले विभिन्न त्योहार जीवन में नवरस भर देते हैं। तीज उन्हीं त्योहारों में से एक ऐसा महत्वपूर्ण त्यौहार है, जिससे महिलाएं ही नहीं बल्कि पुरुषों के चेहरे भी खिल जाते हैं।

संरक्षक अनुराधा अग्रवाल ने कहा हमारी संस्कृति में तीज उत्सव का बहुत बड़ा महत्व है। तीज का त्योहार हमारे सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक और ऐतिहासिक मूल्यों को प्रदर्शित करता है। इस त्योहार के माध्यम से अतीत के दर्शन भी होते हैं। हरियाली तीज का उत्सव सावन मास में शुक्ल पक्ष की तृतीया को मनाया जाता है।

कार्यक्रम संयोजक सीमा गुप्ता व उनकी टीम के सदस्य वंदना, अनुपमा, शैली, कमलेश गर्ग, अल्का, सुनीता बंसल, रेखा, सुषमा, अंजु, ज्योति, याशी, सुनीता गुप्ता ने कार्यक्रम को सफल बनाने में काफी परिश्रम किया। कार्यक्रम के विशिष्ट सहयोगी सुमन अनिल जैन, कमलेश श्रवण गर्ग, डअनुपमा शिव गुप्ता सीए, शैली मनोज गर्ग सीए, सीना राज अग्रवाल, पूनम महेश गोयल, सुनीता उमाशंकर, प्रदीप गुप्ता गुप्ता एसोसिएट, सीमा सीमांत गुप्ता, राहुल अग्रवाल मेट्रो इण्डिया, हेमन्त गुप्ता संजीवनी मेडिकोज, प्रदीप अग्रवाल जगदम्बा टीमबर प्लाईवुड रहे। कार्यक्रम में काफी संख्या में गणमान्य नागरिकों ने परिवार के साथ आकर तीज त्यौहार मनाया।