पंचायत चुनाव: भाजपा के 14 में से 12 उम्मीदवार घोषित

गाजियाबाद। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मद्देनजर भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने शुक्रवार को जिले में जिला पंचायत सदस्य के 14 वार्डों में से 12 प्रत्याशियों की घोषणा कर दी। भाजपा द्वारा की गई घोषणा से जहां कई दिग्गजों को मायूसी हाथ लगी, वहीं भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष बसंत त्यागी की पत्नी और भाजपा नेता ईश्वर मावी की पुत्रवधु को भी टिकट मिल गया है। वार्ड-1 भोजपुर प्रथम से अमित चौधरी, वार्ड-2 भोजपुर द्वितीय से सुमन देवी, वार्ड-3 भोजपुर तृतीय से जोगेश्वर, वार्ड-4 भोजपुर चतुर्थ से संजू जाटव, वार्ड-5 भोजपुर व मुरादनगर से गौरव कुमार, वार्ड-7 मुरादनगर द्वितीय से पुष्पेंद्र चौधरी, वार्ड-9 रजापुर प्रथम से सीमा दौसा, वार्ड-10 रजापुर द्वितीय से मेहताब चौधरी, वार्ड-11 रजापुर तृतीय से दिनेश जाटव, वार्ड-12 लोनी प्रथम से रामेश्वरी, वार्ड-13 लोनी से अंशु मावी और वार्ड-14 लोनी तृतीय से ममता त्यागी पत्नी बसंत त्यागी को प्रत्याशी बनाया गया है। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मी का टिकट काटकर अंशु मावी को दिया गया है।