पार्कों को हरा भरा बनाने व नलकूपों का हो संचालन, जोनवार दिया लक्ष्य

उदय भूमि संवाददाता

गाजियाबाद। नगर निगम द्वारा शहर के पार्कों को हरा-भरा बनाने के साथ पार्कों में नलकूपों का संचालन बेहतर तरीके से किया जाएगा। नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन में उद्यान विभाग की अहम भूमिका रहेगी। बुधवार को नगर निगम कार्यकारिणी कक्ष में नगर निगम के अपर नगर आयुक्त एवं वरिष्ठ उद्यान प्रभारी अरूण कुमार यादव एवं उद्यान प्रभारी डॉ.अनुज कुमार सिंह ने उद्यान विभाग टीम के साथ बैठक करते हुए उन्हें प्रोत्साहित किया। इसके साथ ही जोनवार लक्ष्य भी दिए गए।गाजियाबाद नगर निगम सीमा क्षेत्र में छोटे-बड़े लगभग 1400 पार्क हैं। इनमें उद्यान विभाग द्वारा बेहतर कार्य कराए जा रहे है। पार्कों की साफ-सफाई एवं पौधों में पानी की व्यवस्था पौधों की नियमित कटिंग आदि कार्य कराए जा रहे हैं। इसके अलावा नगर निगम शहर के चौराहों,ग्रीन बेल्ट,सेंट्रल वर्ज को भी नया स्वरूप देते हुए व्यवस्थित करने की तैयारी कर रहा है। नगर आयुक्त के निर्देश पर बुधवार को वरिष्ठ उद्यान प्रभारी एवं अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार यादव एवं उद्यान प्रभारी डॉ.अनुज कुमार सिंह ने उद्यान विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ बैठक की।

उद्यान प्रभारी डॉ.अनुज कुमार सिंह ने बताया कि नगर आयुक्त के निर्देशानुसार शहर की ग्रीनरी को बढ़ाया जा रहा है। पार्कों को और अधिक बेहतर करने का कार्य चल रहा है। ग्रीन बेल्ट और प्रमुख चौराहों को भी सुंदर बनाया जा रहा है। इसी क्रम में हिंडन एयरपोर्ट सिविल टर्मिनल को भी पूर्ण रूप से सुसज्जित करने की योजना बनाई जा रही है। शहर के डिवाइडर तथा सेंट्रल वर्ज पर गमले की सं या को बढ़ाते हुए सुंदर बनाया जाएगा। फूल पौधों को सही प्रकार से व्यवस्थित करते हुए लगाने के लिए टीम को प्रोत्साहित करते हुए यह निर्देशित किया गया। बैठक में उद्यान पर्यवेक्षक अजय हरित,अधिशासी अभियंता उद्यान रोहित,निर्माण विभाग के अवर अभियंता राजेंद्र कुमार,उद्यान विभाग के वरिष्ठ लिपिक प्रदीप शर्मा व हेडमाली तथा सुपरवाइजर भी उपस्थित रहे। बैठक में सभी टीम को सघन वृक्षारोपण के लिए भी कहा गया। जिसमें नगर निगम की रिक्त भूमि को चिन्हित करने के निर्देश दिए गए।

इंदिरापुरम क्षेत्र के लिए टीम को पेड़ों की छंटाई करने वाली मशीन भी दी गई। जो सिर्फ इंदिरापुरम के वार्डों में पेड़-पौधों की छंटाई का कार्य करेगी। साथ ही आवश्यकता पडऩे पर वन विभाग के मानकों के अनुसार पेड़ों की छंटनी करने के लिए निर्देशित किया गया। अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार यादव ने बताया कि 14 अप्रैल को डॉ.भीमराव आंबेडकर जयंती से पूर्व पार्कों में स्थापित आंबेडकर की मूर्ति की आवश्यकता के  अनुसार रंग-पुताई का कार्य कराया जाए। इंदिरापुरम क्षेत्र में स्थित ग्रीन बेल्ट तथा सेंट्रल वर्ज को विशेष रूप से एक नया स्वरूप देने के लिए हेड मालियों से रिपोर्ट मांगी गई। पार्कों में नलकूप लगे हुए हैं। इनमें लगभग 1282 नलकूप है। गर्मी में पानी की आवश्यकता को देखते हुए सभी नलकूप सही प्रकार से चलते रहे। नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने बताया कि गाजियाबाद नगर निगम नियमित कार्यों के साथ-साथ स्वच्छता सर्वेक्षण में कई विशेष कार्यों को भी कर रहा है।

उद्यान विभाग की जि मेदारी अलग से तय की गई है। स्वच्छ भारत मिशन के तहत शहर को स्वच्छ बनाने के साथ-साथ सुंदरता पर भी विशेष ध्यान नगर निगम देगा। जिसमें उद्यान विभाग जोनवार पार्कोंं को हरा भरा बनाएगा। जिसके साथ-साथ मु य मार्गों में चौराहों को भी हरा भरा बनाने के लिए कार्य किया जाएगा। शौचालय के सामने गमले की सं या को बढ़ाने के साथ पेड़-पौधों को भी व्यवस्थित करेगा। विलोपित कूड़ा घर पर भी कार्य किया जाएगा। ऐसे स्थान जहां कूड़ा पड़ा हुआ है,वहां से कूड़ा हटाते हुए पेड़-पौधों को लगाकर सौंदर्यीकरण किया जाएगा। पार्कों में बनाए गए लीफ  कंपोस्ट पिट की स्थिति को भी बेहतर बनाने के लिए टीम को कहा गया है। स्वच्छ भारत मिशन के तहत उद्यान विभाग की विशेष भूमिका रहेगी।