स्वच्छ भारत मिशन 2022 में शहरवासियों की भागीदारी जरूरी: सागर कसाना

गाजियाबाद। स्वच्छ भारत मिशन 2022 के अंतर्गत ना केवल बेहतर अंकों को प्राप्त करना है। बल्कि शहर को बेहतर स्तर पर स्वच्छ बनाना है, पर्यावरण पहाड़ जितना स्वच्छ होगा हमारा जीवन उतना ही सरल होगा। यह बातें ब्रांड अम्बेस्डर गाजियाबाद नगर निगम एवं अंतरराष्ट्रीय पर्वतारोही सागर कसाना ने कहीं। उन्होंने जनपदवासियों से अपील करते हुए कहा कि अपने शहर को स्वच्छ रखने में स्वयं आगे आकर गाजियाबाद नगर निगम का सहयोग करें तथा अपने शहर को स्वच्छ रखें। इसी भावना के साथ गाजियाबाद नगर निगम की योजना कचरा पृथक्करण में सहयोग करें। अपने घर में प्रतिष्ठानों में डस्टबिन का प्रयोग करें।
सूखा गिला हजार्ड्स तथा सेनेटरी कचरे को अलग-अलग करने की व्यवस्था गाजियाबाद नगर निगम द्वारा डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन गाडिय़ों में भी की गई जो कि एक बहुत अच्छी पहल है। आइए हम सब एक होकर शहर स्वच्छता की ओर कदम बढ़ाएं। उन्होंने कहा स्वच्छता के लिए श्रमदान करना जितना आवश्यक है उससे कहीं ज्यादा आवश्यक है कि हम गंदगी ही नहीं करें। स्वच्छता के प्रति जागरूकता आने से समाज को नई दिशा मिलेगी। स्वच्छता अभियान के अन्तर्गत प्रत्येक व्यक्ति को स्वच्छता के महत्व समझाना होगा और गंदगी न फैलाने का संकल्प लेना होगा। छात्रों को बताया कि स्वच्छता का सही अर्थ है कि हम अपने शरीर, मन और अपने आसपास के परिवेश को स्वच्छ रखें, क्योंकि स्वच्छता जीवन के लिए काफी लाभदायक है, स्वच्छ रहने से लोग बीमार नहीं होंगे तथा स्वास्थ्य जीवन जी सकेंगे।