कौशांबी निवासी पवन सैनी ने पहाड़ माउंट किलिमंजारो पर फहराया भारतीय तिरंगा

-अंतरिक्ष ग्रीन टॉवर में खुशी का माहौल, पार्षद ने किया सम्मन्नित

गाजियाबाद। अफ्रीका महाद्वीप के देश तंजानिया के मौसी शहर में सबसे ऊंचे पहाड़ माउंट किलिमंजारो पर तिरंगा झंडा लगाने पर दुनिया में भारत का नाम रोशन करने वाले कौशांबी स्थित अंतरिक्ष ग्रीन टॉवर के निवासी पवन सैनी को क्षेत्रीय पार्षद मनोज गोयल ने सोमवार को फूलों का गुलदस्तां भेंट कर सम्मन्नित किया। पार्षद मनोज गोयल ने कहा पवन सैनी ने अफ्रीका महाद्वीप के देश तंजानिया के मौसी शहर में सबसे ऊंचे पहाड़ माउंट किलिमंजारो पर भारतीय तिरंगा फहराकर अपने कौशांबी के साथ-साथ उत्तर प्रदेश और देश का नाम भी रौशन किया है।

जो कि बेहद ही गर्व की बात है। पवन सैनी के इस कार्य से क्षेत्र में खुशी का माहौल है। इसलिए आज क्षेत्र के लोगों द्वारा पवन सैनी का स्वागत किया गया। इस मौके पर सरबजीत सिंह अध्यक्ष अंतरिक्ष ग्रीन सोसायटी, पूर्व पार्षद चौधरी अतर सिंह, भाजपा नेता अवधेश कटिहार, देवेंद्र महाजन, अनुज अग्रवाल, वीके जैन, राकेश गुप्ता, जेबी सिंह, निसार, अंकित साहू, समीर चौधरी, शिवम, विजय भाटी, गीता सैनी, मधु शर्मा, अलका सक्सेना, कविता शर्मा, रानी मिश्रा, आशा शर्मा, सरोज प्रधान, अरमीता सिंह सहित क्षेत्र के अन्य निवासी उपस्थित रहे।