भाजपा पार्षद के कार्यो से लोगों को मिली राहत, टाइल्स निर्माण कार्य का शुभांरभ

गाजियाबाद। कौशांबी डी ब्लॉक में रोड के दोनों तरफ टाइल्स कार्य का बुधवार को वार्ड-72 पार्षद मनोज गोयल ने शुभारंभ किया। संघचालक मक्खन लाल द्वारा नारियल फोड़कर कार्य का शुभारंभ किया गया। पार्षद मनोज गोयल ने बताया 9 लाख रूपए की लागत से यह कार्य कराया जा रहा है। सड़क पर धूल मिट्टी ना उड़े और रोड़ का पानी भी टाइल सोख लेती है, जिससे रोड की उम्र भी बढ़ जाती है। उन्होंने कहा निर्र्माण कार्य पूरा होने से आसपास के लोगों को भी इसका लाभ मिलेगा। सड़क निर्माण न होने के चलते लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। जल्द ही लोगों को इस समस्या से भी निजात मिल सकेगी। संघचालक मक्खन लाल ने क्षेत्र के विकास को लेकर पार्षद मनोज गोयल हमेशा से ही अग्रणी रहते है। पूर्व में सड़क निर्माण होने के चलते रात के अंधेरे में काफी लोग चोटिल हो जाते थे। मगर पार्षद के प्रयास से होने वाले दुर्घटनाओं पर भी रोक लगेगी। निर्माण कार्य के लिए क्षेत्र के लोगों के साथ पार्षद को पूर्व में पत्र सौंपा गया था। जिसका पार्षद ने संज्ञान लेते हुए निर्माण कार्य का शुरू कराया। इस दौरान क्षेत्र के लोगों ने पार्षद को फूलों की माला पहनाकर भव्य स्वागत किया। इस मौके पर वार्ड के अध्यक्ष सेठ मुरारी, राजेंद्र गोयल, हिमांशु गॉड, दुर्गेश, नंदिनी, आरती गांधी, यूनस, नसीम, रेखा मल्होत्रा, खुशबू जैन, रघु मंडल, अलका जैन, निसल, शैली, राहुल त्यागी सहित क्षेत्र के अन्य निवासी उपस्थित रहे।