कर्मचारी संगठनों समेत अन्य संगठनों ने भी किया प्रदर्शन
गाजियाबाद। ट्रेड यूनियन की राष्टव्यापी हड़ताल के तहत जिले में बैंक कर्मचारी संगठनों ने भी हड़ताल की। इस दौरान बैंक तो खुले रहे लेकिन कर्मचारियों के हड़ताल पर रहने से लेन-देन नहीं हो सका। एक दिनी हड़ताल से बैंकों में 100 करोड़ से अधिक का लेन-देन प्रभावित होने का अनुमान है। नवयुग मार्केट स्थित केनरा बैंक ब्रांच पर गुरूवार को बैंक कर्मचारी संगठनों ने जोरदार प्रदर्शन किया। जिले में करीब 250 बैंक ब्रांच के 700 से अधिक कर्मचारी हड़ताल में शामिल रहे। उत्तर प्रदेश बैंक इम्पलॉयज यूनियन (यूपीबीईयू) इकाई गाजियाबाद ने केनरा बैंक ई-सिंडिकेट बैंक के सामने बैंक कर्मचारियों ने जोरदार प्रदर्शन किया। केंद्र सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ संगठन पदाधिकारियों ने जोरदार नारेबाजी की। जिला मंत्री सुनील गोयल ने कहा कि सरकार बैंकों का निजीकरण करना चाहती है, जो सही नहीं है बैंकिंग एवं श्रमिक सुधार के नाम पर कर्मचारियों की छंटनी व काफी शाखा बंद की जा रही, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अधिकांश बैंक ब्रांच में कर्मचारियों के हड़ताल पर रहने से करीब 100 करोड़ के लेन-देन प्रभावित होने की संभावना है। 
जिले में प्रतिदिन लगभग दो हजार करोड़ का लेन-देन बैंक प्रतिदिन करते हैं। हड़ताल में ज्यादातर निजी बैंक शामिल नहीं रहे। इस वजह से उद्योग और बाजार संबंधी लेन-देन प्रभावित नहीं हुए। एलआईसी सहित अन्य संगठनों ने भी हड़ताल आल इंडिया इंश्योरेंस इंप्लॉयज यूनियन के आव्हान पर केंद्र सरकार की जन विरोधी, श्रमिक विरोधी और किसान विरोधी नीतियों के विरोध में भारतीय जीवन बीमा निगम की मॉडल टाऊन स्थित शाखा में कर्मचारी हड़ताल पर रहे। हड़ताल में सुभाष बैंसला, उदय प्रजापति, उत्कर्ष सिंह, सनी दयाल, जनक राज, मूलचंद, अमी चंद] बीएस नेगी, केवी सिंह, पंकज शर्मा, दिनेश कुमार, नीलम, अर्चना जैन, वीना शर्मा, प्रीति त्यागी, अमित राज, रोहित बिष्ट, शिवांग, आलोक सक्सैना, बीनम अग्रवाल,सुरभि विश्नोई, विनीत, नेहा, सुनील कुमार, राकेश सक्सैना, अर्जुन, अरूण, जगत नारायण, अर्नव मोंडल, चंचल सैनी, मयंक वाजपेई, सुमित कुमार, मोहित यादव, और सुनील कुमार आदि शामिल रहे।
















