कोरोना से बचाव के प्रति लोगों को किया जागरूक

कोरोना के मामले में थोड़ी सी लापरवाही पड़ सकती है भारी: अमित कुमार

गाजियाबाद। रोचडी फाउंडेशन द्वारा साहिबाबाबाद गांव एवं राहुल गार्डन लोनी आदि क्षेत्रो में जरूरतमंद लोगो के लिए सोमवार को सात दिवसीय कोरोना जागरूकता कैंपो का आयोजन किया गया। कैंप में लोगों को कोरोना संक्रमण के प्रति जागरूक करते हुए लोगोंं को मास्क एवं सेनेटाइज की बोतल वितरित किया गया। फाउंडेशन के डायरेक्टर अमित कुमार ने बताया फाउंडेशन का उद्देश्य है कि कोई भी जरूरतमंद किसी भी जानकारी या साधन के अभाव में कोरोना जैसे जानलेवा संक्रमण का का शिकार न बने। जैसे-जैसे सरकार और हम सबने मिलकर कोरोना संक्रमण को पूरी जागरूकता के साथ नियंत्रित किया हैं। आज कोरोना के मामले काफी कम हो गए हैं। मगर इसके साथ-साथ ही लोगो का व्यवहार लपरवाही भरा भी हो गया हैं और लोग कोरोना को अब बहुत गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। इसी कारण से कोरोना संक्रमण का खतरा फिर से हमारे सामने आ सकता हैं। इसके मद्देनजर रोचडी फाउंडेशन का लोगो को जागरूक रखने का अभियान निरंतर जारी हैं। फाउंडेशन पूर्व मेंं भी इस तरहा के कार्यक्रम कराती रही हैं। अमित कुमार ने बताया कोविड-19 से बचाव के लिए घर से बाहर निकलते समय हमेशा फेस मास्क का उपयोग करें। साथ ही संक्रमण के खतरे से बचने के लिए दो गज की शारीरिक दूरी का अनुपालन करने एवं भीड़-भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचे। कोविड-19 से बचाव के लिए अपने हाथों को लगातार साबुन-पानी से धोते रहें या हैंड सैनिटाइजर का प्रयोग करें। खांसी, बुखार या सांस लेने में तकलीफ होने पर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में सम्पर्क करें।