गाजियाबाद। नगर निगम के वार्ड नंबर-27 शांति नगर (डूंडाहेड़ा गांव) में सामुदायिक भवन का निर्माण शुरू हो गया है। इस पर करीब 36 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे। रविवार को मेयर आशा शर्मा ने निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि सामुदायिक भवन का निर्माण होने से आस-पास के नागरिकों को काफी फायदा होगा। 
वैवाहिक, धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम करने के लिए अच्छा स्थान उपलब्ध रहेगा। इस दौरान महापौर शर्मा ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर दीप प्रज्जवलित कर पुष्प अर्पित किए। क्षेत्रीय पार्षद ललित कश्यप ने बताया की शांति नगर में सामुदायिक भवन के निर्माण की जरूरत काफी समय से महसूस की जा रही थी। यह भवन बनने से 20 हजार से ज्यादा नागरिकों को लाभ मिलेगा। 
निजी कार्यक्रम करने को नागरिक महंगे स्थल किराए पर लेने में सक्षम नहीं हैं। पार्षद ललित कश्यप ने कहा निगम क्षेत्र में विकास को तेज गति व सही दिशा देकर मेयर ने अपने संकल्प को पूरा किया है। पानी की कठिन समस्या को दूर कर लोगों को भरपूर पेयजल उपलब्ध कराना एक बड़ी उपलब्धि है। यह विकास का कार्य ही नहीं बल्कि एक पुन्य का कार्य भी है। सामुदायिक भवन के शिलायंस पर क्षेत्रीय लोगों ने फूलों की माला पहनाकर मेयर का आभार व्यक्त किया।
















