पानी की टंकी में लगा पाइप टूटने से कौशांबी के लोग हुए परेशान

पूर्व पार्षद ने शिकायत का लिया संज्ञान, अधिकारियों संग कार्य का लिया जायजा

गाजियाबाद। वार्ड 72 स्थित कौशांबी ओल्ड वॉटर टैंक में पानी की टंकी में लगा पाइप पिछले तीन दिन से टूटा हुआ था। एक तरफ क्षेत्र के लोगों को पानी नहीं मिल रहा है तो वहीं दुसरी तरफ पानी की बर्बाद हो रही थी। जैसे ही इसकी सूचना क्षेत्रीय पार्षद कुसुम मनोज गोयल को मिली तो बिना देरी कि जलकल विभाग के अधिकारियों से मुलाकात कर पाइप को दुरुस्त कराने का कार्य कराया गया। सोमवार को पूर्व पार्षद डॉ. मनोज गोयल ने जूनियर अभियंता सोमेंद्र तोमर के साथ जाकर चल रहे पाइप कार्य को देखा और कार्य को जल्द करने के लिए कर्मचारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कार्य में लापरवाही बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं होगा। पाइप को इस तरह से किया जाए कि जल्द से न टूटे। कहीं ऐसा न हो कि एक दो दिन बाद फिर से पाइप टूट जाए।

इस तरह के कार्यों से लोगों की मुश्किलें बढ़ती है और साथ ही जल की बर्बादी भी होती है। क्षेत्र की समस्याओं का निस्तारण करना ही हमारी प्राथमिकता में है। वहीं जूनियर अभियंता सोमेंद्र तोमर ने भी पार्षद को जल्द ही पाइप ठीक कराने का आश्वासन दिया। इस मौके पर समाजसेवी जीडी शर्मा, के ए ब्लॉक के अध्यक्ष नीतू जैन, मोनिका उपस्थित रहे।