शिक्षा के लिए बच्चों का शारीरिक और मानसिक संपर्क बहुत जरूरी: पवन कुमार भाटी

कविनगर क्षेत्र खंड शिक्षा अधिकारी पवन कुमार भाटी को दी बधाई

गाजियाबाद। पढ़ाई के लिए बच्चों का शारीरिक और मानसिक संपर्क बहुत जरूरी है। बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए शिक्षा बेहद जरूरी है। शिक्षा ही समाज और देश के प्रति जिम्मेदारी का अहसास कराती है।
सरकारी स्कूलों में पढऩे वाले कविनगर क्षेत्र के स्कूलों में छात्र-छात्राओं को सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाया जाएगा। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में तैनात खंड शिक्षा अधिकारी पवन कुमार भाटी को कविनगर क्षेत्र का खंड शिक्षा अधिकारी बनाए जाने पर यह बातें कहीं। शुक्रवार को कार्यालय खंड शिक्षा अधिकारी से कविनगर क्षेत्र का खंड शिक्षा अधिकारी बनाए जाने पर पवन कुमार भाटी ने पदभार ग्रहण किया। बेटियों को हर हाल में स्कूल भेजने की अपील करते हुए खंड शिक्षा अधिकारी पवन कुमार भाटी ने
कहा कि शिक्षित बेटी ही समाज को आगे बढ़ा सकती है। पदभार ग्रहण करने के दौरान खंड शिक्षा अधिकारी पवन कुमार का कार्यालय में कार्यरत मोहम्मद इमरान,विपिन कुमार,शैलेंद्र सिंह,पुष्पेंद्र,सौरव,नरेंद्र कौशिक, मनोज कुमार गुप्ता, अनुराग गोस्वामी,तमकीन,मोहित तोमर,रोहित,आदिल,सौरभ,फरीद,योगेश आदि और स्टॉफ ने खंड शिक्षा अधिकारी का फूलों का गुलदस्ता भेंटकर उनका स्वागत किया। स्वागत के दौरान खंड शिक्षा अधिकारी ने कहा कि क्षेत्र के स्कूलों में सरकारी योजनाओं का बेहतर तरीके से क्रियान्वयन कराएंगे।