-वार्ड-78 शालीमार गार्डन मे नगर आयुक्त ने लिया सफाई कार्य का जायजा
गाजियाबाद। पर्यावरण एक ऐसा आवरण है, जो हमें चारों तरफ से ढंक कर रखता है। जो हमसे जुड़ा है और हम उससे जुड़े हैं। हम चाह कर भी खुद को इससे अलग नहीं रख कर सकते हैं। पर्यावरण से हमें बहुत कुछ मिलता है। मनुष्य द्वारा किए गए हर अच्छी और बुरी गतिविधि का असर पर्यावरण पर पड़ता है। यह बातें शनिवार को वार्ड-78 शालीमार गार्डन मे बीजेपी के महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा, महानगर महामंत्री पप्पू पहलवान द्वारा आयोजित पौधारोपण अभियान का शुभांरभ करते हुए नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर ने कहीं। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण की जिम्मेवारी भी हमारी है।
आज सभी को पर्यावरण और प्रकृति का संरक्षण करने के लिए जागरूक होना पड़ेगा, अन्यथा पर्यावरण के साथ सारी मानव जाति का विनाश हो जाएगा। इस दौरान महानगर अध्यक्ष ने नगर आयुक्त पौधा भेंट किया। गाजियाबाद नगर निगम मुख्यालय में प्रतिदिन विभाग अध्यक्षों द्वारा जनसुनवाई के माध्यम से जनता की समस्याओं का समाधान किया जा रहा है। शालीमार गार्डन में नगर आयुक्त ने इस दौरान निरीक्षण करते हुए ग्रीन बेल्ट में सफाई अभियान चलाया।
उद्यान प्रभारी डॉ अनुज कुमार सिंह ने बताया कि शालीमार गार्डन ग्रीन बेल्ट को व्यवस्थित करते हुए वृक्षारोपण किया गया। पौधारोपण अभियान में अपर नगर आयुक्त आरएन पांडे, प्रमोद कुमार, शिवपूजन यादव, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी डॉक्टर संजीव सिन्हा, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मिथिलेश कुमार ,जोनल स्वास्थ्य अधिकारी दिनेश कुमार अग्रवाल, जोनल प्रभारी राजवीर सिंह, कर निर्धारण अधिकारी अनिल कुमार अरुण, कर अधीक्षक बनारसी दास, मुख्य अभियंता, मोइनुद्दीन, अधिशासी अभियंता देशराज, महाप्रबंधक जल योगेश कुमार, सहायक अभियंता ओम प्रकाश, पशु चिकित्सा कल्याण अधिकारी डॉ अनुज कुमार, जोनल प्रभारी सुनील राय, सुधीर शर्मा, हरी किशन गुप्ता, कर अधीक्षक झमन सिंह, शीतल गुप्ता, गजेंद्र सिंह, उद्यान निरीक्षक अजय हरित, कर अधीक्षक भोलानाथ, मुख्य सफाई निरीक्षक पवन कुमार, सफाई निरीक्षक नरेश कुमार, अशोक कुमार, नरेंद्र कुमार, संदीप कुमार, संजीव कुमार, कर राजस्व निरीक्षक शालिनी त्रिपाठी, पूजा सिंह, कयामुद्दीन, राजू पाल, अजय कुमार, वार्ड -78 पार्षद ओमवती देवी आदि एवं क्षेत्र के आरडब्लूए पदाधिकारी, सामाजिक संस्थाओं ने संयुक्त रूप से पौधा रोपित किया।
















