Punjabi Ekta Samiti द्वारा पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन

-पर्यावरण संतुलन मेंं पौधों की अहम भूमिका: शिवनंदन कपूर

गाजियाबाद। Punjabi Ekta Samiti द्वारा रविवार को मिक्सन रूफ सोसाइटी सीकरोड रोड पर पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मूसलाधार बारिश होने के बाद भी क्षेत्र के लोगों ने पौधरोपण कार्यक्रम में बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। क्षेत्र के लोगों ने फलदार एवं छायादार करीब 85 पौधे रोपित किए। हर परिवार ने एक पौधा गोद लिया और उसे पालने का जिम्मा उठाया। कोऑर्डिनेटर शिवनंदन कपूर ने कहा पर्यावरण संतुलन के लिए आज पेड़ पौधे जरूरत बन गए हैं। इस जरूरत को हमने जल्द पूरा नहीं किया तो आने वाले समय में पर्यावरण इतना असंतुलित हो जाएगा कि हमारे पास सिवाय पछताने के कोई विकल्प नहीं बचेगा। बच्चों में बचपन से ही प्रकृति के प्रति लगाव पैदा करना चाहिए। उन्होंने कहा कि पेड़ पौधों से हमें लोगों के व्यक्तित्व का पता चल जाता है। अगर प्रकृति को बचाना है तो हम सबने जितने पेड़ काटे या कटवाए हैं, उनसे दस गुणा पेड़ लगाने होंगे। राकेश बाटला प्रधान ने कहा हर आदमी को अपने-अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए। साथ ही उसकी देखभाल का संकल्प लें। पर्यावरण संतुलन को कायम रखने में पेड़-पौधों की अहम भूमिका है। आज ग्लोबल वार्मिग के युग में जलवायु परिवर्तन का प्रभाव कम करने तथा भूमि की उर्वरा शक्ति को बनाए रखने के लिए ज्यादा से ज्यादा पेड़ पौधे लगाने जरूरी है। इस दौरान रमन मिगलानी महामंत्री, अशोक अजमानी कोषाध्यक्ष, संजीव कपूर,नरेश कपूर, राजीव खन्ना,संजय सभीकी, संजय बाटला वीरेंद्र अरोड़ा समेत सोसायटी के सैकड़ो लोगों ने पौधरोपण कार्यक्रम में हिस्सा लिया।