Greenery – हरियाली बढ़ाने के लिए पौधारोपण जरूरी: मनोज गोयल

Greenery – गजियाबाद। सूखीधरती, पानी की हर बूंद के साथ रस सरोबार है। कई इलाकों में दिल खोलकर अमृतवर्षा हो रही है, जो पौधे हमने पिछले वर्षों में लगाए थे, आप देखिए कैसे वे धीरे-धीरे पेड़ों का आकार ले रहे हैं। वृक्ष हमारी असली विरासत है जो हम आने वाली स्वस्थ पीढ़ी के लिए सौैंपेंगे। वृक्ष सदैव उपयोगी धरोहर है एवं सर्वदा जरूरी भी। प्रकृति की वृक्ष रूपी विरासत शाश्वत सत्य है। इसे बनाए रखना हम सबका कर्तव्य है। यह वाक्य शुक्रवार को Greenery कार्यक्रम के तहत कौशांबी के पार्षद मनोज गोयल ने सेंट्रल पार्क में पौधा रोपित करते हुए कही। पार्षद ने जयपुरिया एंकलेव की जनरल सेकेट्री शोभा रानी बरनवाल, भाजपा ने अवधेश कटिहार, समाजसेवी राजेन्द्र गोयल के साथ मिलकर फल एवं छायादार 150 पौधे रोपित किए। पार्षद ने कहा गर्मी का पारा 45 डिग्री के आसपास होने पर जिस प्रकार मनुष्य पर प्रभाव पड़ते हैं उसी प्रकार वृक्षों व पौधे भी लू की चपेट में आने से मर जाते हैं। ऐसे में वृक्षों का बचाव जरूरी हो गया है। वृक्षों की अधिक कटान से पर्यावरण में विषैली गैसों की मात्रा लगातार बढ़ती जा रही है और आक्सीजन की मात्रा कम हो रही है। इससे मानव जीवन प्रभावित हो रहा है। ऐसी स्थिति में ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाना जरूरी है।