गाजियाबाद। लायंस क्लब गाजियाबाद संकल्प ने मुरादनगर में न्यू जनरेशन वेलफेयर फाउंडेशन के सहयोग से पर्सनल डेवलपमेंट कार्यक्रम किया जिसमें अल्पसंख्यक बालिकाओं को पढ़ाई के साथ-साथ घर में रहकर छोटे-छोटे काम कर उनको आत्मनिर्भर व सशक्त बनने की शपथ दिलाई। लायंस क्लब गाजियाबाद संकल्प की सदस्या लायन दमयंती सिंह एवं लायन मीरा चौधरी ने बताया हमारे समाज में लैंगिक असमानता की खाई है। लैंगिक असमानता को समाप्त करने की आवश्कता है। सभी छात्राओं को जीवन में आत्मनिर्भर होने के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि सभी छात्राओं को किसी भी विपत्ति के समय डरना नहीं चाहिए। उसका डटकर मुकाबला करने से ही समस्या का हल होगा। उन्होने बताया शिक्षा ही वही रास्ता है जिससे इंसान अपने मौलिक अधिकारों को आसानी से प्राप्त कर सकता है। 
साथ ही दमयंती सिंह ने अल्पसंख्यक बालिकाओं को अपनी आत्मरक्षा करने के लिए जागरूक किया तथा उन्हें चेताया कि किस तरह वह समाज में अपनी सुरक्षा करें। दिल्ली से आए प्रवक्ता दीपक गुलाटी ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि इंग्लिश बोलने में झिझक को कैसे दूर किया जा सकता है। लायंस क्लब गाजियाबाद संकल्प के अन्य सदस्य लायन नलिनी नंदा, लायन मधु माथुर ,लायन अनामिका अग्रवाल ने भी अपने अनुभवों को बालिकाओं के साथ साझा किया। इस दौरान न्यू जनरेशन वेलफेयर फाउंडेशन के अध्यक्ष शहजाद खान, सचिव साजिद अली ,उपाध्यक्ष तौसीफ हसन, मो. जावेद ने अपना भरपूर सहयोग क्लब को दिया। लायंस क्लब गाजियाबाद संकल्प की सचिवा मीरा चौधरी ने बताया गाजियाबाद में यह नया क्लब है जो कि अपनी सेवाएं समाज को दे रहा है। जिसकी अध्यक्ष लायन नीता भार्गव हैं तथा कोषाध्यक्ष रुचि बिंदल और पीआरओ रीना सिंह हैं। यह कार्य लायन दमयंती सिंह के सहयोग से पूर्ण किया गया। कोई भी सामाजिक संस्था किसी भी कौम, जाति या समुदाय से नहीं बंधी है, वह सामाजिक कार्य के लिए बनी है और सामाज सुधार में अपना सहयोग देती रहेगी।
















