दक्षलक्षण पर्व पर कवि सम्मेलन आयोजित

गाजियाबाद। वीर दिगम्बर जैन मंदिर समिति संजय नगर द्वारा दक्षलक्षण पर्व पर कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। मंदिर परिसर में कवि सम्मेलन आयोजित किया गया। कवि सम्मेलन में विभिन्न शहरों के कवियों ने भाग लिया। कवयित्री शुभम त्यागी ने मां शारदा की वंदना से कवि सम्मेलन का शुभारंभ किया।

कवि सम्मेलन की अध्यक्षता कर रहे कवि संदीप सजर ने दक्षलक्षण पर्व व देशभक्ति पर आधारित कविता सुनाकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। कवि दीपक मिश्रा ने माता-पिता पर, कवि पंडित अनिकांत जैन ने जैन समाज के गुरुओं व मंदिर समिति के कोषाध्यक्ष प्रद्युम्न जैन ने शाकाहार के महत्व पर आधारित रचना से जमकर तालियां बटोरीं। कवि सम्मेलन के संचालक स्वदेश यादव ने अपनी रचनाओं से श्रोताओं में देशभक्ति की भावना का संचार किया। मंदिर समिति के अध्यक्ष नीरज कुमार जैन ने सभी कवियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर अनिल जैन, नीरज जैन, हरीश जैन, सुनील जैन, सुमित जैन आदि भी मौजूद रहे।