आईटीएस मोहननगर के 18 वे वार्षिकोत्सव नवतरंग में लोकप्रिय गायिका कनिका कपूर के गानों ने मचाई धूम

गाजियाबाद। मोहन नगर स्थित आईटीएस संस्थान में 18 वें सांस्कृतिक वार्षिकोत्सव नवतरंग- इंटर कॉलेज कल्चरल फेस्ट का आयोजन किया गया। दो दिन चले वार्षिकोत्सव में 22 तरह की विभिन्न प्रतियोगिताओं जैसे क्विज, क्रॉसवर्ड, बिजनेस प्लान, सोलो डांस, ग्रुप डांस, टी शर्ट पेंटिंग, क्रिएटिव राइटिंग, नेल आर्ट, स्ट्रीट प्ले, सोलो सिंगिंग, बैटल ऑफ बैंड, पोस्टर मेकिंग, फेस पेंटिंग, फैशन शो, पोएट्री, मिमिक्री, अंताक्षरी, डुएट सिंगिंग, डिबेट कम्पटीशन, रंगोली, बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट, सुडोकु आदि का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के लगभग 100 महाविद्यालयों के 1000 से भी अधिक छात्र छात्राओं ने भाग लिया। विभिन्न प्रतियोगिताओं में अधिकांश: दिल्ली विश्वविद्यालय, इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय, डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय, सुभारती विश्वविद्यालय एवं चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने खूब बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्रतियोगिताओं के विजेताओं को आकर्षक नकद पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।

वार्षिक उत्सव का उद्घाटन सुबह 9:30 बजे कॉलेज के प्रेक्षागृह में किया गया। उद्घाटन समारोह का सुभारम्भ माँ सरस्वती के चरणों में दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस वार्षिकोत्सव का उद्देश्य प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को एक ऐसा मंच प्रदान करना था जहाँ पर वो अपनी अतिरिक्त कला का बेहतरीन प्रदर्शन कर सकें। उद्घाटन समारोह मे रंगारंग कार्यक्रम के दौरान चड्ढा पब्लिक स्कूल के बच्चों ने भी अद्भुत संगीत कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र छात्राओं को अपनी प्रतिभा दिखने का अवसर प्रदान करना था।

वार्षिकोत्सव के समापन को और शानदार बनाने के लिए लोकप्रिय बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर द्वारा गीत प्रस्तुत किए गए बेबी डॉल…, चिट्टियां कलाइयां….झांजर…. जैसे सुपरहिट गीत गाने वाली लोकप्रिय गायिका कनिका कपूर को इस बार नवतरंग वार्षिकोत्सव के अवसर पर सेलिब्रिटी नाइट के लिए आमंत्रित किया गया था। सेलिब्रिटी नाईट मे कनिका कपूर ने अपने सुपरहिट गानों को गाकर माहौल को उत्साह से भर दिया। छात्रों ने इस अवसर का भरपूर आनंद लिया और खूब जमकर नाचे। इस अवसर पर चेयरमैन डॉ. आर.पी. चड्ढा, वाईस चेयरमैन अर्पित चड्ढा, सचिव बी.के. अरोरा, डायरेक्टर पी.आर. सुरेंद्र सूद, यू.जी. कैंपस के डायरेक्टर डॉ. सुनील कुमार पांडेय, यू.जी. कैंपस की वाइस प्रिंसिपल प्रोफेसर नैंसी शर्मा, अध्यापकगण एवं छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।