प्रहलादगढ़ी वासियों को पार्षद ने दी शुद्ध जल की सौगात

गाजियाबाद। ग्राम प्रहलादगढ़ी के नागरिकों को रविवार की सुबह वार्ड-36 के पार्षद अरविंद चौधरी ने बड़ी सौगात दी। ग्राम के अंतर्गत आदित्य फ्लैक्स गली में शुद्ध पानी उपलब्ध कराने हेतु पाइप लाइन डालने के कार्य का शुभारंभ किया गया। इस कार्य से इस गली में रहने वाले हजारों नागरिकों को लाभ मिलेगा। पानी की लाइन 500 मीटर बिछाई जा रही है। इस कार्य का शुभारंभ ग्रामीण रमेश सिंह व डॉ. प्रवीण सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि पार्षद अरविंद चौधरी द्वारा कराया जा रहा यह कार्य सराहनीय है।

उनके कार्यों की जितनी प्रशंसा की जाए वो कम है। उम्मीद है कि उनके कार्यकाल पूर्ण होने से पहले यह ग्राम प्रहलादगढ़ी हर समस्याओं जैसे सडक़, पानी, नाली, स्ट्रीट लाइट सहित गंदगी से निजात पा लेगा। पार्षद अरविंद चौधरी ने कॉल के जरिए प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि ग्राम में पानी की पाइप लाइन डलने से नागरिकों को दूषित पानी से निजात मिलेगा। जल्द हर घर में शुद्ध पानी उपलब्ध होगा। इस मौके पर राजिंदर प्रजापति, मांगे राम प्रजापति, शीला प्रजापति, नितिन सिंह, संतराम सोनी, राहुल बेनीवाल व लखमी चंद आदि उपस्थित रहे।