प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में तरक्की कर रहा है देश: वीके सिंह

-सेवा सप्ताह के चौथे दिन केंद्रीय सड़क परिवहन व राजमार्ग राज्यमंत्री ने दिव्यांगो को बांटी साइकिल

गाजियाबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश तरक्की की राह में तेजी से आगे बढ़ रहा है। केंद्र और प्रदेश में बनी भाजपा की सरकार आम जनता के विकास के नये रास्ते खोल रही है। लोगों के बनाई जा रही कल्याणकारी नीतियों की बदौलत आम जन के जीवन स्तर में सुधार हुआ है। उक्त बातें गुरूवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 70वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में भाजपा की ओर से सेवा सप्ताह के चौथे दिन नवयुग मार्केट के शहीद पथ पर आयोजित कार्यक्रम में दिव्यांगों को कई तरह के उपकरण बांटते हुए केंद्रीय सड़क परिवहन व राजमार्ग राज्यमंत्री व स्थानीय सांसद वीके सिंह ने कहीं। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ दिव्यांगों को उपकरण बांटे। इनमें ट्राई साइकिल, कान की मशीन, बैसाखी आदि शामिल थे। जनरल वीके सिंह ने मोदी सरकार के छह सालों की उपलब्धियों को पेश करते हुए कहा कि आज विश्व में भारत का मान सम्मान बढ़ा है। दुनिया में एक मजबूत और शक्तिशाली राष्टï्र के रूप में भारत ने अपनी पहचान बना ली है। यह हमारी विदेशनीति का ही परिणाम है कि आज दुनिया के सभी देश भारत के साथ अच्छा संबंध बनाए रखना चाहता है। मोदीजी का जन्मदिन मनाते हुए हम महसूस कर रहे हैं कि निराशाओं के बीच आशाओं के दीप जलने लगे हैं, ये शुभ संकेत हैं। एक नई सभ्यता और एक नई संस्कृति करवट ले रही है। नए राजनीतिक मूल्यों, नए विचारों, नए इंसानी रिश्तों, नए सामाजिक संगठनों, नए रीति-रिवाजों और नई जिंदगी की हवाएं लिए हुए आजाद मुल्क की एक ऐसी गाथा लिखी जा रही है जिसमें राष्ट्रीय चरित्र बनने लगा है।

कांग्रेसियों ने प्रधानमंत्री की अर्थी जलाने का किया प्रयास, हिरासत में लिए कांग्रेसी

मेयर आशा शर्मा ने कहा कि राष्ट्र सशक्त होने लगा है, न केवल भीतरी परिवेश में बल्कि दुनिया की नजरों में भारत अपनी एक स्वतंत्र हस्ती और पहचान लेकर उपस्थित है। वीके सिंह ने नरेंद्र सिंह, सत्या सिंह, कृपाल मिश्रा, नवीन कुमार, चंद्रभान सिंह, रविंद्र कुमार, दीपा महाजन, डिंपल देवी, संजीव कुमार, सुधा देवी, संजय, रोहित बाल्मीकि, अनंत झा, प्राची रेखा, श्याम बिहारी, रामफल, करण, मीनू तथा राहुल समेत 70 लाभार्थियों को कृत्रिम अंग प्रदान किए। समारोह में विधायक सुनील शर्मा, अजीत पाल त्यागी, खोड़ा चेयरमैन रीना भाटी, मुरादनगर चेयरमैन विकास तेवतिया, क्षेत्रीय महामंत्री अशोक मोंगा, पूर्व महानगर अध्यक्ष चंद्रमोहन शर्मा, मृणालिनी सिंह, पूर्व मेयर आशू वर्मा, राज्यमंत्री बलदेवराज शर्मा, हातम सिंह नागर महामंत्री पप्पू पहलवान, सुशील गौतम, गोपाल कृष्ण अग्रवाल, सरदार एसपी सिंह, जितेंद्र यादव, राजेंद्र यादव, वीरेश्वर त्यागी, राजेश त्यागी, संदीप पाल, पार्षद राजीव शर्मा, मंडल अध्यक्ष नवनीत गुप्ता, साक्षी नारंग पार्षद अनिल स्वामी, विजय मोहन, कार्यक्रम संयोजक अजय शर्मा, कमल शर्मा, महेंद्र यादव समेत महानगर के सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे।
फोटो न: 4, 5