-29 सितंबर को मेरठ में आयोजित महारैली को सफल बनाने के लिए जिला कमेटी ने झोंकी ताकत
गाजियाबाद। परिवर्तन का संकल्प कांग्रेस ही विकल्प के तहत अखिल भारतीय कांग्रेस की महासचिव प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी 29 सितंबर को मेरठ में होने वाली महारैली को सफल बनाने के लिए बुधवार को जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष बिजेन्द्र यादव के नेतृत्व में बैठक आयोजित की गर्ई। बैठक में नगर अध्यक्ष, ब्लॉग अध्यक्ष, न्याय पंचायतों और ग्राम पंचायत के अध्यक्षों और समस्त काग्रेसियों ने भाग लिया। जिला अध्यक्ष बिजेंद्र यादव ने कहा कि मेरठ में आयोजित प्रियंका गांधी की महारैली उत्तर प्रदेश में बदलाव लाएगी, जिस प्रकार अंग्रेजों के अठारह सौ सत्तावन में क्रांति हुई उसी तरह प्रियंका गांधी जी की ऐतिहासिक महारैली से प्रदेश की बीजेपी की दक्षिणपंथी उखाड़ दिया जाएगा। प्रियंका गांधी की रैली में गाजियाबाद से हजारों कार्यकर्ता मेरठ में शामिल होंगे।
बैठक में प्रदेश महासचिव विदित चौधरी शामिल रहे। प्रदेश महासचिव व मेरठ मंडल प्रभारी विदित चौधरी ने पार्टी के फ्रंटल, विभागों प्रकोष्ठों के अध्यक्षों को ज्यादा से ज्यादा रैली में पहुंचने के लिए उनको निर्देशित किया। विदित चौधरी ने कहा कि प्रियंका गांधी प्रदेश में महारैली के माध्यम से किसानों, नौजवानों, मजदूरों और महिलाओं की आवाज होगी।मेरठ की महारैली ऐतिहासिक बदलाव लाएगी। बैठक का संचालन पूर्व महानगर अध्यक्ष वी के अगिनहोत्री ने किया। जिला प्रवक्ता ने बताया कि गाजियाबाद जिले की सभी विधानसभा के गांवों से हजारों कार्यकर्ता और गांव वासी रैली में शामिल होने के लिए गाजियाबाद से मेरठ जाएंगे। बैठक में जिला उपाध्यक्ष संगठन प्रभारी अमोल वसिष्ठ, मोहमद हनीफ चीनी, त्रिलोक सिंह, विजयपाल चौधरी, यामीन मलिक, सुनील शर्मा, पंकज तनजानिया, आशीष प्रेमी, रवि चौधरी, ठाकुर दिनेश सिंह, ओंकार सिंह ठाकुर, सुनील शर्मा, पूजा मेहता, रामप्रकाश कश्यप, राजेंद्र शर्मा, अजयपाल सिंह, लक्ष्मीकांत झा, लेखराज त्यागी, डा बाबू राम आर्य, नवनीत त्यागी, शशीबाला चौधरी, महताब बेग, शकील पहलवान, जाकिर, जमील मलिक, मुस्तफा, शारिक, राकेश शर्मा, जयकिशन, उषा देवी, विकास कश्यप, चांदवीर चौधरी, मोहमद अयुब कुरेशी, संजय शर्मा, सुरेश शर्मा आदि कांग्रेसी उपस्थित रहे।














