व्यापारियों की समस्याओं पर 16 मार्च को होगी चर्चा, व्यापारी सम्मेलन

गाजियाबाद। राष्ट्रीय व्यापार मंडल के महानगराध्यक्ष संजय गोयल के निवास थर्ड एम-21 नेहरू नगर पर व्यापार मंडल की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष बालकिशन गुप्ता ने व संचालन महानगराध्यक्ष संजय गोयल ने किया। इस दौरान पेट्रोल एवं डीजल को जीएसटी के दायरे में लाने के लिए जीएसटी काउंसिल से घोषणा करने की मांग की गई, जिससे महंगाई पर रोक लग सके। मालभाड़े पर वृद्धि पर रोक लग सके। मध्यम वर्गीय परिवार का रसोई का बजट खराब ना होने पाए। व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष अशोक भारतीय ने कहा कि जल्द ही इस संबध में जीएसटी काउंसिल को मांग पत्र भेजा जाएगा। उन्होंने बताया कि पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस की कीमत में बीते दो माह से लगातार बढ़ोतरी हो रही है। खाद्य वस्तुओं समेत दैनिक उपयोग की वस्तुओं के भी दाम बढ़ते जा रहे हैं। ट्रक भाड़ा बढऩे से रसोई तक के बजट पर असर पडऩे लगा है। जिलाध्यक्ष बालकिशन गुप्ता ने कहा कि 16 मार्च को घंटाघर के रामलीला मैदान में व्यापारी सम्मेलन आयोजित किया जाएगा, जिसमें व्यापारियों की समस्या पर मंथन किया जाएगा। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष बालकिशन गुप्ता और संचालन महानगर अध्यक्ष संजय गोयल ने किया। बैठक में महानगर अध्यक्ष संजय गोयल, गौरव गर्ग, संदीप त्यागी रसम, राजेश वर्मा, अमित वर्मा आदि मौजूद रहे।