व्यापारियों की समस्याओं का जल्द होगा समाधान: अजय सिंह

प्रेरणा स्रोत पुस्तक का विमोचन

मुरादनगर। जिला एवं महानगर उद्योग व्यापार मंडल द्वारा देवतारा पैलेस मेरठ रोड मुरादनगर में सम्मान समारोह एवं विचार गोष्ठी आयोजित की गई। इस दौरान प्रेरणा स्रोत पुस्तक का विमोचन जिलाध्यक्ष राम किशोर की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एमएलसी दिनेश गोयल, अति विशिष्ट अतिथि ओएसडी मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार अजय कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह एवं पुलिस अधीक्षक (नगर) निपुण अग्रवाल रहे। संचालन महानगर उद्योग व्यापार मंडल के महामंत्री अशोक चावला ने किया। तत्पश्चात प्रेरणा स्रोत पुस्तक का विमोचन समस्त अतिथियों द्वारा किया गया। डॉ. पवन सिंघल, राज देव त्यागी, जे.पी. कश्यप, महानगराध्यक्ष गोपी चंद व जिलाध्यक्ष रामकिशोर अग्रवाल ने व्यापारियों की सम्मास्यों से अवगत कराया। मुख्यमंत्री के ओएसडी अजय सिंह बेहद मार्मिक धार्मिक प्रसंग सुनाया। उन्होंने व्यापारियों की समस्याओं का शीघ्र समाधान करने का आश्वासन दिया। विधायक दिनेश गोयल ने भी व्यापारियों की समस्याओं का समाधान कराने का आश्वासन दिया। जिला उद्योग उद्योग व्यापार मंडल के महामंत्री ब्रिजमोहन सिंघल, महानगर महामंत्री अशोक चावला, सुनील गोयल, पवन सिंघल, गोपाल अग्रवाल, संजय गुप्ता, राजदेव त्यागी, विकास अग्रवाल, विनोद सिंघल, अरविंद गोयल, रतन भाटी, महेश तायल, पंकज गर्ग, धनेश सिंघल, मनोज गर्ग, श्रद्धानंद मिश्रा, विपिन गोयल, डॉ. हरीश शर्मा, रघुराज, सुधीर चौधरी, सुनील गुप्ता, सुरेंद्र चानना, राकेश बवेजा आदि मौजूद रहे।