-कोरोना गाइडलाइन सोशल डिस्टेसिंग और मास्क का करे प्रयोग
गाजियाबाद। कोविड-19 के बढ़ते संकमण को देखते हुये शासन द्वारा कोविड-19 से बचाव, नियत्रण वैक्सीनेशन आदि के संबंध में लगतार दिशा-निर्देश जारी किये जा रहे हैं। इसी संबंध में सोमवार को जनपद के व्यापारी बंधु के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता एडीएम सिटी शैलेन्द्र सिंह ने की। बैठक में इंसीडेन्ट कमाण्डर, डिप्टी कमिश्नर व्यापार कर, उप श्रमायुक्त गाजियाबाद एवं व्यापारी एसोसिएशन से व्यापारी नेता उदित मोहन गर्ग समेत अन्य व्यापारियों ने प्रतिभाग किया। बैठक में उपस्थित अधिकारियों एवं पदाधिकारियों को अगवत कराया गया कि कोविड-19 का संक्रमण पुन: बढ़ रहा है। इस स्थिति के बचने हेतु आप सभी व्यापारियों से आहवान है कि आप अपने-अपने एसोसियेशन के क्षेत्रान्तर्गत समस्त दुकानदारों, व्यापारी वर्ग को लगातार मास्क पहनने, सामाजिक दूरी बनाये रखने, सैनेटाईजर का इस्तेमाल हेतु अवगत करायें एवं व्यापार स्थल को नियमित रूप से सैनेटाईज कराने की व्यवस्था सुनरिचित करा लें। यह भी निर्देश दिये गये कि जो उपभोक्ता सामान लेने आते हैं उन सभी को मास्क लगाने, सामाजिक दूरी का पालन करने के लिये प्रोत्साहित करें। इसके साथ-साथ प्रत्येक एसोसियेशन अपने स्तर से पब्लिक एड्रेस सिस्टम की स्थापना करेंगे तथा उस पर कोविड- 19 से बचाब, रोकथाम आदि के संबंध में ऑडियों का लगातार प्रचार-प्रसार कराना सुनिश्चित करेंगे इस संबंध में पीए सिस्टम पर प्रसारित होने वाली क्लिप/ऑडियों को समस्त पदाधिकारियों को भेजी गयी है। विचार विमर्श उपरांत यह भी निर्णय लिया गया कि इसी प्रकार समस्त मिठाई की दुकान, मेडीकल, ऑफिस, पेट्रोल पम्प, मॉल आदि में कार्य करने वाले कर्मचारियों एवं उपभोक्ताओं को मास्क पहनने एवं सोशल डिस्टेंशिग का पालन करने हेतु प्रेरित किया जायें। बिना मास्क के सामान, दवाई, पेट्रोल आदि न दिया जाये। मेडिकल स्टोर पर सर्दी/जुकाम आदि से संबंधित दवाई लेने वाले ग्राहकों का डाटा एकत्र किया जाये ताकि ऐसे लोगों का सर्विलांस कर टेस्टिंग की कार्यवाही की जा सके। इसी प्रकार प्राईवेट बस यूनियन/यूपीएसआरटीसी से अनुबंधित बसों एवं बस स्टेशन पर यात्रिओं को मास्क पहनने एवं सोशल डिस्टेंशिग का पालन करने करने के निर्देश दिये गये। इस संबंध में संबंधित विभाग को निर्देशित किया गया इसके अतिरिक्त पीक आवर में ज्यादा भीड़ वाले स्थानों पर अवेयरनेस हेतु फ्लैग मार्च किये जाने के भी निदेशर्: संबंधत विभाग एवं इंसीडेन्ट कमाण्डर को दिये गये।
















