गाजियाबाद। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के शहीदी दिवस पर शनिवार को जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय जिलाध्यक्ष बिजेंंद्र यादव के नेतृत्व में उनके चित्र पर फूल माला चढ़ाकर पुष्पांजलि अर्पित की गई। जिलाध्यक्ष बिजेंंद्र यादव ने कहा गांधी विचारक, चिंतक, अर्थशास्त्री के साथ ही मानवता के प्रकाश-स्तम्भ, युगात्मा, युगदृष्टा और प्रेरणा स्रोत हैं। उनके विचार देश-काल में सीमित न होकर सीमाओं से परे है। आज उदारीकरण के प्रभाव से दुनिया के सभी देशों की अर्थव्यवस्था एक दूसरे से जुड़ी हुई है। इस तरह के माहौल में अपने देश के हितों की रक्षा गांधीवादी मूल्यों से ही सम्भव है। 
आज के हालात में महात्मा गांधी के विचार से ही दुनिया को और भारत को एक सूत्र में पिरोया जा सकता है। पूर्व महानगर अध्यक्ष कांग्रेस के वरिष्ठ नेता वीके अग्निहोत्री ने कहा महात्मा गांधी जी के विचार पूरी दुनिया दुनिया के लिए आज भी प्रासंगिक हैं उनके साथ और अहिंसा के विचार को आज दुनिया ने अनुसरण किया है। संगठन प्रभारी जिला उपाध्यक्ष अमोल वशिष्ठ, जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद चीनी, अमन कुमार ठाकुर, ओंकार सिंह, राम प्रकाश, कश्यप आदि कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की। महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष ममता सिंह, मुकेश शर्मा, राजेंद्र शर्मा, नरेंद्र बाबा, लेखराज त्यागी, किसान कांग्रेस के प्रदेश महासचिव नवनीत त्यागी आदि कार्यकर्ताओं ने पुष्पांजलि अर्पित के बाद समस्त कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष बिजेंद्र यादव के नेतृत्व में लोहिया नगर स्थित गांधी पार्क में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की मूर्ति पर माल्यार्पण किया।
















