गाजियाबाद। जिलाधिकारी अजय शंकर पांडेय द्वारा कार्यालय मुख्य परियोजना प्रबंधक दिल्ली मेरठ आरआरटीएस कार्यालय का निरीक्षण किया गया। इस दौरान आरआरटीएस प्रोजेक्ट के मुख्य परियोजना प्रबंधक आरके हस्तू ने डीएम को प्रोजेक्ट की प्रगति के संबंध में जानकारी दी। डीएम ने उन्हें जरूरी दिशा-निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि प्रोजेक्ट में आ रही अड़चनों को संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर दूर कराया जाए। आरआरटीएस के मुख्य परियोजना
प्रबंधक आर.के. हस्तू ने बताया कि यह प्रोजेक्ट आनंद विहार से आरंभ होकर साहिबाबाद, गुलधर, दुहाई, मुरादनगर से मोदीपुरम मेरठ तक जाएगा। इस प्रोजेक्ट का कार्य ग्रीन लेन, ब्लू लेन और गाजियाबाद जनपद के अंतर्गत रेड लेन में संचालित हो रहा है। गाजियाबाद सीमा में कुल 17.52 कि.मी. लंबाई है। दुहाई क्षेत्र में 53 हैक्टेयर भूमि किसानों से
खरीदी जानी थी। 46 हैक्टेयर भूमि खरीदी जा चुकी है। इस दौरान डीएम अजय शंकर पांडेय ने आईएसओ मानक में गुणवत्ता, सुरक्षा और पर्यावरण सटिफिकेशन को स्वयं चैक किया। सभी मानकों की वैद्यता 2023 पाई गई। मुख्य परियोजना प्रबंधक ने बताया कि साहिबाबाद में आरआरटीएस स्टेशन के लिए यूपीएसआईडीसी से अभी तक भूमि नहीं मिल पाई है।















