-नगर आयुक्त ने छात्रों को दिया सफलता का मंत्र, हरिश्चंद्र त्यागी सार्वजनिक पुस्तकालय का लिया जायजा
गाजियाबाद। नेहरूनगर स्थित हरिश्चंद्र त्यागी सार्वजनिक पुस्तकालय में आने वाले पाठकों को नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारियों का लेकर छात्रों को सफलता का मंत्र दिया। नगर आयुक्त ने कहा कि सिविल सर्विसेज, एसएससी, निट आदि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवक-युवती बिना किसी तनाव के नियमित पढाई से परीक्षा में सफलता हासिल कर सकते हैं।
इसका मतलब यह नहीं के आप सारा दिन ही पढ़ते रहो या किताबी कीड़ा मात्र बनके रह जाओ। बल्कि हर रोज सिर्फ 8 घंटे योजनाबद्ध तरीके से की गई पढ़ाई से ही आप सर्वश्रेष्ठ परिणाम हासिल कर सकते हैं। गुरूवार को नेहरूनगर स्थित हरिश्चंद्र त्यागी सार्वजनिक पुस्तकालय नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर ने जायजा किया। पुस्तकालय के संरक्षक बालेश्वर त्यागी ने नगर आयुक्त का सभी छात्रों की ओर तरफ से पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।
नगर आयुक्त ने कहा प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले सभी छात्र-छात्राओं को रोजाना अखबार पढऩा बेहद जरूरी है। वर्तमान बिंदुओं के लिए प्रतिदिन दो घंटे अखबार पढऩा आवश्यक है। सोशल मीडिया पर वैसे भी बहुत जानकारी उपलब्ध है। मगर इसमें अपमिश्रण बहुत है। अपने विवेक से उसमें से केवल उपयोगी सामग्री के अध्ययन करना ही ज्यादा उपयोगी है। पाठकों के अनेक प्रश्नों के उत्तर देते हुए उन्हें उपयोगी मार्गदर्शन दिया।
आप अपनी पढ़ाई के तरीकों में छोटे से बदलाव करके अदभुत् लाभ पा सकते हैं, साथ ही साथ कम समय में ज्यादा बेहतर परिणाम हासिल कर सकते हैं। नगर आयुक्त ने भाषा के बारे में भी छात्रों को समझाया गया कि हिंदी, इंग्लिश या अन्य भाषा का कम ज्ञान किसी भी प्रकार शिक्षा के प्रति मनोबल को प्रभावित नहीं करता है। छात्रों ने बारी-बारी अपने प्रश्न नगर आयुक्त से पूछे। जिसका बहुत ही सरलता से नगर आयुक्त ने छात्रों को जवाब दिया तथा तरीके से उनको समझाया। छात्रों को अपनी पुस्तकों के रखरखाव तथा आसपास के माहौल को पढऩे के लिए अनुकूलित बनाए रखने के लिए भी सुझाव दिया।
नगर आयुक्त ने समय उपलब्धता के आधार पर समय-समय पर उनके साथ इस प्रकार की वार्ता करने के लिए आमंत्रित किया। ताकि किसी भी छात्र-छात्राओं को आवश्यक जानकारी उनके कैरियर बनाने के लिए लाभान्वित कर सकें। वीरेंद्र त्यागी पूर्व पार्षद सहित पुस्तकालय का जायजा लिय। पुस्तकों के रखरखाव, छात्रों के बैठने का स्थान व अन्य का जायजा लेते हुए पुस्तकालय संरक्षण की नगर आयुक्त ने सराहना की। इस मौके पर पुस्तकालय के संरक्षक पूर्व मंत्री बालेश्वर त्यागी, पुस्तकालय अध्यक्ष कपिल सक्सेना,सहायक अंकित आदि सैकड़ों पाठक मौजूद रहे।















