क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मान सिंह गोस्वामी का कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

गाजियाबाद। गांधी नगर मंडल में महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष रेनू सिंह चंदेला के नेतृत्व में पूर्व महानगर अध्यक्ष कार्यवाहक मानसिंह गोस्वामी के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त होने पर रविवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जहां पार्टी के विभिन्न कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मान सिंह का जोरदार स्वागत किया। क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मानसिंह गोस्वामी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक ऐसी पार्टी है जो कि वरिष्ठ, कर्मठ और जुझारू लोगों का बेहद सम्मान करती है। पार्टी ने हमेशा ही ऐसे लोगों को जिम्मेदारी देने का काम किया है जो कि पार्टी के प्रति बेहद समर्पित हैं और अपने अनुभव का लाभ पार्टी को दिलाने में कभी पीछे नहीं रहते। वरिष्ठ नेता मानसिंह गोस्वामी ने पहले महानगर अध्यक्ष पद पर अपने कर्तव्य का निर्वहन बेहद मजबूती से किया। जिसके चलते पार्टी ने उन्हें क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बनाकर बेहद महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी है। महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष रेनू चंदेला ने कहा कि मानसिंह गोस्वामी हमेशा ही पार्टी के युवा कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा स्रोत हैं।जिनके नेतृत्व में अब संगठन और अधिक मजबूती हासिल करते हुए बुलंदियों को छू लेगा। गौरतलब है कि सम्मान समारोह में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के चुनाव प्रबंधक क्षेत्रीय संयोजक कामेश्वर त्यागी,प्रबुद्ध प्रकोष्ठ महानगर संयोजक कुंवर पाल सिंह , आईटी विभाग महानगर अंकित गिरी , मोनिका अग्रवाल, रेनू मल्होत्रा, तेनसिंह, पार्षद राजकुमार नागर, संदीप प्रसाद, नवनीत गुप्ता  नामित पार्षद राकेश त्यागी,नामित पार्षद प्रदीप चौहान,मीना गांधी, वंदना,मनीष भार्गव सहित कई लोग मौजूद रहे।