स्वस्थ तन और मन के लिए नियमित योग जरूरी: पंडि़त अशोक भारतीय

गाजियाबाद। भागदौड़ भरी जिंदगी में मनुष्य इतना व्यस्त है कि वह अपने शरीर और दिनचर्या पर ध्यान नहीं दे रहा है। जिसके कारण मनुष्य आए दिन नए नए रोगों से ग्रस्त होता जा रहा है। वर्तमान में शरीर को निरोगी बनाए रखने के लिए रोजाना योगाभ्यास करना जरूरी है। यह बातें सोमवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय व्यापार मंडल
के चेयरमैन पंडित अशोक भारतीय ने कहीं। उन्होने कहा रोजाना योगभ्यास से शरीर और मन दोनों ही स्वस्थ्य होते हैं। इस साधकों को विभिन्न योगाभ्यास कराते हुए इससे होने वाले लाभ के बारे में भी बताया। इस दौरान कोरोना नियमों का पालन करते हुए मास्क लगाकर मनाया और देशवासियों को गंगा दशहरा तथा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की बधाई देते हुए सभी उत्सव घर से मनाने की अपील की। चेयरमैन ने 25 जून को कविनगर के जे-77 पर राष्ट्रीय व्यापार मंडल द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर को सफल बनाने के लिए सभी से अपील की। इस दौरान श्वेता शर्मा के पुत्र वेदिक शर्मा को उसके जन्मदिन पर बधाई देते हुए सदैव अपने माता-पिता तथा परिवार का नाम रोशन करने का आशीर्वाद दिया। इस मौके पर संदीप त्यागी रसम, पंडित राकेश शर्मा, दीपक गगर्, श्वेता शर्मा, मुकेश शर्मा, गुलशन मिगलानी, वीरेंद्र कंडेरे, चेतन्य शर्मा व खुशबू उपस्थित रहे।