राहत: कोरोनाकाल में राजस्व की रिकॉर्ड वसूली

-प्रशासन ने बकाएदारों की जेबे कराई ढीली

गाजियाबाद। कोरोना संकट काल में जनपद में राजस्व वसूली ने रिकॉर्ड कायम कर दिया है। बकाएदारों से बकाया राशि की वसूली में काफी सफलता मिली है। एसडीएम सदर देवेंद्र पाल सिंह ने बताया कि जिले के लक्ष्य के सापेक्ष इस बार 97.15 फीसद तक वसूली की गई। उन्होंने बताया कि सदर तहसील द्वारा विविध देयों की कुल 384 करोड़ 46 लाख 36 हजार 764 रुपए के सापेक्ष 373 करोड़ करोड़ 50 लाख 4 हजार 781 रुपए की वसूली की गई। सदर तहसील द्वारा राजस्व वसूली की निर्धारित मुख्य देय में 113 प्रतिशत 1 लाख 11 हजार 256 रुपए के सापेक्ष 1 लाख 26 हजार 83 रुपए वसूली की गई। इसके अलावा मार्ग कर में 2 करोड़ 71 लाख 44 हजार 589 रुपए-96 फीसद, मनोरंजन कर में 1 करोड़ 70 लाख 1797 रुपए-82 फीसद, जीडीए का बकाया 117 करोड़ 73 लाख 14 हजार 557 रुपए-97 फीसद, अन्य देय एवं रेरा का बकाया 194 करोड़ 25 लाख 37 हजार 725 रुपए-98 फीसद, विद्युत बकाया 2 करोड़ 98 लाख 10 हजार 229 रुपए-95 फीसद, बैंक लोन 19 करोड़ 82 लाख 85 हजार 593 रुपए-97 फीसद, स्टांप ड्यूटी का 12 करोड़ 20 लाख 44 हजार 387 रुपए-89 फीसद की मदवार राजस्व वसूली की गई। एसडीएम ने बताया कि इन सभी मदों में राजस्व देय की कुल मांग 384 करोड़ 46 लाख 36 हजार 764 रुपए के सापेक्ष 373 करोड़ 50 लाख 4 हजार 781 रुपए की वसूली की गई।