निर्माण कार्यो का प्रतिनिधि ने किया उद्धाटन

गाजियाबाद। लाइनपार क्षेत्र वार्ड 1 में पिछले काफी समय से गली की सड़क जर्जर स्थिति में थी। कॉलोनीवासियों द्वारा पूर्व में कई बार इसकी शिकायत अधिकारियों से की गई, लेकिन अधिकारियों ने कोई सुध नही ली। सड़क जर्जर होने के कारण बरसात के मौसम में जगह-जगह जल भराव और घरों में पानी भर जाता था। क्षेत्रवासियों ने पूर्व में मंत्री प्रतिनिधि अजय राजपूत के नेतृत्व में स्थानीय विधायक व राज्यमंत्री अतुल गर्ग से मुलाकात की थी। जहां उन्होंने सड़क की समस्या को रखा था। समस्या का निवारण करते हुए तत्काल सड़क निर्माण कार्य शुरू कराने के आदेश दिए। शुक्रवार को अजय राजपूत ने पार्र्षद द्रोपदी देवी के पुत्र मुकेश एवं स्थानीय लोगों की मौजूदगी में  भीम नगर गली नंबर-1 का नारियल फोड़कर उद्घाटन किया। अजय राजपूत ने बताया क्षेत्र में आवश्यता के अनुसार वरीयता क्रम में लगातार कार्य कराये जा रहे हैं। निर्माण कार्य विधायक व राज्यमंत्री के कोटे से किया जा रहा है। जल्द ही क्षेत्रवासियों को इसका लाभ मिलेगा। क्षेत्र की समस्या को लेकर राज्यमंत्री बेहद गंभीर है। सड़क निर्र्माण कार्य होने से जलभराव की समस्या से क्षेत्रवासियों को निजात मिलेगी। जल्दी ही अन्य गलियों का भी निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। निर्माण कार्य शुरू होने से क्षेत्रवासियों ने मंत्री प्रतिनिध का माला पहनाकर जोरदार स्वागत एवं आभार व्यक्त किया। इस दौरान विनोद कुमार, आशु गुर्जर, नीरज गोयल सहित क्षेत्रीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे।