मुठभेड़ में ईनामी बदमाश गिरफ्तार

उदय भूमि ब्यूरो
बरेली। गौवंशीय पशुओं को मारने की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस टीम पर दो बदमाशों ने फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लगी, वहीं एक कांस्टेबल बाल बाल बच गया। पुलिस ने 15 हजार के ईनामी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है, वहीं साथी बदमाश फरार हो गया। पुलिस ने उसके पास से एक तमंचा, कारतूस और मांस काटने के औजार बरामद किए हैं। नवाबगंज थाना पुलिस ने गुरुवार रात सूचना पर टांडा सादात निवासी 15 हजार के ईनामी बदमाश इरफान और साथी चुन्ने को डंडिया फैजुलला नहर के पास डैम पर गिरफ्तार करने के लिए धाबा बोला। कोतवाल सुरेंद्र सिंह ने दोनों बदमाशों की घेराबंदी की। जिस पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी। इसमें कांस्टेबल जावेद बच गए।जवाबी फायरिंग में इरफान उर्फ इमरान के दाहिने पैर में गोली लग गई। घायल इमरान को गिरफ्तार कर लिया गया। उसके पास से 315 बोर का तमंचा, एक कारतूस, मांस काटने के औजार बरामद किए गए हैं।। घायल इमरान को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। वहीं चुन्ने की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।