रालोद के महानगर अध्यक्ष अरुण चौधरी भुल्लन

गाजियाबाद। विधानसभा चुनाव से पूर्व राष्ट्रीय लोकदल के परिवार में विभिन्न पार्टी के नेताओं के शमिल होने का सिलसिला शुरू हो गया है। रालोद की नितियों से प्रभावित होकर लोगों राष्ट्रीय लोकदल में आ रहे है। युवा नेता अरुण चौधरी उर्फ भुल्लन अपने 50 समर्थकों के साथ सोमवार को बसपा को छोड़कर रालोद में शामिल हुए। रालोद में शामिल होने के साथ ही जिलाध्यक्ष अजयपाल प्रमुख ने उन्हें महानगर अध्यक्ष बनाए जाने की भी विधिवत घोषणा की। मेरठ तिराहा स्थित पार्टी कार्यालय पर हुई प्रेसवार्ता में जिलध्यक्ष अजय प्रमुख ने बताया कि अरुण चौधरी भुल्लन और उनके साथियों ने रालोद में शमिल होकर पार्टी को आगे बढ़ाने की शपथ ली है। उन्होंने बताया कि पार्टी अध्यक्ष जयंत चौधरी के निर्देश पर अरुण चौधरी उर्फ भुल्लन को महानगर अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उन्होंने कहा कि वे संगठन को मजबूत करते हुए उसे बूथ स्तर तक आगे बढ़ाने का काम करेंगे। अरुण चौधरी उर्फ भुल्लन ने कहा कि वे विश्वास दिलाते हैं कि रालोद की कसौटी पर खरा उतरकर दिखाएंगे। साथ ही पूरी मेहनत, ईमानदारी और निष्ठा के साथ पार्टी को आगे बढ़ाने का काम भी करेंगे। गन्ना परिषद के चेयरमैन अमरजीत सिंह बिड्डी ने कहा राष्ट्रीय लोक दल किसानों की पार्टी है और सभी को साथ लेकर चलती है। राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी के नेतृत्व में पार्टी के प्रति लोगों का जुड़ाव लगातार बढ़ रहा है। सभी अन्य राजनीतिक दलों के लोग अपनी पार्टियां छोड़कर राष्ट्रीय लोक दल में शामिल हो रहे हैं। आगामी विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय लोक दल उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी ताकत होगी। इस दौरान तेजपाल सिंह, मनवीर सिंह, कुंवर अयूब अली, कपिल चौधरी, लोकेश चौधरी, भुपेन्द्र, अशोक चौधरी आदि प्रेसवार्ता में मौजूद रहे।