रालोद ने की 9 प्रत्याशियों की सूची जारी

गाजियाबाद। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का बिगुल बज जाने के बाद राष्ट्रीय लोकदल ने जिला पंचायत सदस्य के 14 वार्डों में से 9 वार्डों से चुनाव लडऩे वाले प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। रालोद सुप्रीमो चौधरी अजित सिंह के निर्देशानुसार जिले की चयन समिति ने 9 वार्डों के प्रत्याशियों की यह सूची जारी की है। रालोद के क्षेत्रीय अध्यक्ष चौधरी यशवीर सिंह एवं जिलाध्यक्ष चौधरी अजयपाल प्रमुख ने यह सूची जारी की है। जिलाध्यक्ष अजय पाल प्रमुख ने बताया कि जिला पंचायत वार्ड-1 से सतीश राठी,वार्ड-2 से रविना चौधरी,वार्ड-3 से गौरव,वार्ड-4 दया,वार्ड-6आशा त्यागी,वार्ड-7 अमित त्यागी,वार्ड-8 पुष्पेंद्र सिंह,वार्ड-9बबली,वार्ड-10 शाहिन खान पत्नी कुंवर अय्यूब अली की पत्नी को वार्ड सदस्य से प्रत्याशी बनाया गया हैं।