गाजियाबाद। राष्ट्रीय लोकदल कार्यालय पर जिला महानगर संगठन द्वारा जिला पंचायत चुनाव को लेकर सोमवार को महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री डॉ. मेहराजुद्दीन रहे। उन्होंने कहा कि जिला पंचायत चुनाव महत्वपूर्ण चुनाव है। पार्टी के सभी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी इस चुनाव को मजबूती से लड़ाएं। राष्ट्रीय प्रवक्ता इंद्रजीत सिंह टीटू ने बताया कि आपस के मतभेद भुलाकर चुनाव में ताकत लगाएं।
महानगराध्यक्ष रविंद्र चौहान ने अभिजीत चौधरी को गाजियाबाद का महानगर उपाध्यक्ष नियुक्त किया। जिलाध्यक्ष अजय पाल प्रमुख ने रामकुमार, कर्मवीर, ओमपाल सिंह, जगबीर सिंह, वीरेंद्र सिंह, अश्विंदर, मोतीराम, बिट्टू, विकास, विजय, सुधीर को राष्ट्रीय लोक दल की सदस्यता ग्रहण कराई। पूर्व विधायक सुदेश शर्मा ने जिला पंचायत चुनाव में जुटने को कहा। राष्ट्रीय प्रवक्ता इंद्रजीत सिंह टीटू ने कहा कि आपसी मतभेद भुलाकर पंचायत चुनाव में पुरजोर तरीके से जुट जाए। इस मौके पर राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य चौधरी मनवीर सिंह, कुंवर अयूब अली, वरिष्ठ अधिवक्ता अमरजीत सिंह, चेयरमैन कपिल गुर्जर, पूर्व जिलाध्यक्ष ऑडी त्यागी, क्षेत्रीय महासचिव राम भरोसे मौर्य, करन एडवोकेट, अभिषेक त्यागी, संजीव चौधरी, प्रदीप त्यागी, आशीष गोयल, कृष्णपाल, अजय चौधरी, सत्येंद्र तोमर, आशीष शर्मा, भूपेंद्र डबास, लोकेश चौधरी, अजीत चौधरी, देशपाल, सतीश राठी आदि मौजूद रहे।
















