उदय भूमि संवाददाता
गाजियाबाद। कौशांबी क्षेत्र की पार्क स्ट्रीट और राधा कृष्णा लाइन में बुधवार को सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ समाजसेवी एवं प्लॉट एरिया के अध्यक्ष देवेंद्र कुमार भार्गव द्वारा नारियल फोड़कर किया गया। यह कार्य डेंस द्वारा पार्षद कुसुम गोयल की पार्षद निधि से कराया जा रहा है। इस अवसर पर पूर्व पार्षद डॉ. मनोज गोयल ने बताया कि क्षेत्र में लगातार विकास कार्य प्रगति पर हैं और इसी क्रम में यह सड़क निर्माण भी क्षेत्रवासियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कराया जा रहा है।
कार्यक्रम में समाजसेवी जी.डी. शर्मा, जनरल सेक्रेटरी चंद्र प्रकाश, पार्क स्ट्रीट की अध्यक्ष अनीता खंडेलवाल, राकेश, एस.के. गोयल, अजीत नारंग, रितु बबूता, शिवाली अग्रवाल, किरण दुआ, उर्मिला अरोड़ा, मिठठन लाल, अमित महेश्वरी, आर.बी. यादव सहित कई अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। स्थानीय नागरिकों ने पार्षद कुसुम गोयल और सभी प्रशासनिक अधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सड़क निर्माण से क्षेत्र में आवागमन सुगम होगा और यह कार्य जनता की वर्षों पुरानी मांग थी जो अब पूरी हो रही है।
















