कविनगर क्षेत्र में बस रहे थे रोहिंग्या, निगम के प्रवर्तन दस्ते ने की कार्रवाई

– विवेकानंद नगर फ्लाईओवर के आसपास डाले गये थे 400 से अधिक झुग्गी-झोपड़ी

उदय भूमि ब्यूरो
गाजियाबाद। कविनगर क्षेत्र में रोहिंग्या मुसलमानों द्वारा झुग्गी-झोपड़ी डालने को लेकर लगातार मिल रही शिकायतों के बाद नगर निगम ने मंगलवार को जोरदार अभियान चलाया। म्युनिसिपल कमिश्नर महेंद्र सिंह तंवर के आदेश पर प्रवर्तन दस्ते और कविनगर जोन के अधिकारियों ने कार्रवाई करते हुए 400 से अधिक झुग्गी-झोपड़ी को ध्वस्त किया। स्थानीय पार्षद द्वारा भी क्षेत्र में असामाजिक गतिविधियां बढ़ने को लेकर बार-बार शिकायतें की जा रही थी। कविनगर के अलावा विजय नगर जोन में भी प्रवर्तन दस्ते ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की।

यह भी पढ़े : मुख्यमंत्री को कोरोना, पूर्व सीएम ने जीती लड़ाई
प्रवर्तन दल प्रभारी कर्नल दीपक सरन के नेतृत्व में चलाये गये अभियान में कविनगर जोन अंतर्गत विवेकानंद नगर फ्लाईओवर के पास ग्रीन बैल्ट की जमीन पर अवैध रूप से झुग्गी-झोपड़ी को ध्वस्त किया गया। अभियान में कविनगर जोनल प्रभारी हरिकृष्ण गुप्ता, जेई योगेश कुमार, योगेंद्र शर्मा, सूबेदार सिंह के अलावा प्रवर्तन टीम और पुलिस भी मौजूद रही। विवेकानंद नगर फ्लाईओवर के आसपास 400 से अधिक झुग्गी-झोपड़ी डाले गये थे। इन सभी को जेसीबी से तोड़ दिया गया। अतिक्रमण हटाने से पूर्व सभी को अपना समान हटा लेने का अवसर दिया गया। खोखे-ठेली पटरी वालों को भी सामान खाली करने का समय दिया गया।

यह भी पढ़े : बेटे ने मां-बाप की गोली मार की हत्या कर्नल दीपक सरन ने बताया कि म्युनिसिपल कमिश्नर महेंद्र सिंह तंवर के आदेश पर कविनगर और विजय नगर जोन में अभियान चलाया गया। कविनगर जोन में विवेकानंद नगर फ्लाईओवर के पास ग्रीन बैल्ट की जमीन पर अवैध रूप से झुग्गी-झोपड़ी को ध्वस्त किया गया। फ्लाईओवर के नीचे कुछ स्थानों पर पक्का निर्माण भी था उसे भी ध्वस्त किया गया।

यह भी पढ़े : ठेकेदारों पर कसा प्रशासन का शिकंजा, प्रदूषण को लेकर डीएम का रूख कड़ा

विजय नगर में एनएच के आस-पास अतिक्रमण हटाया गया। विजय नगर जोन में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान विजयनगर जोनल प्रभारी राजवीर सिंह मौजूद रहे।