रोटरी क्लब गाजियाबाद सेंट्रल ने दीपावली के उपलक्ष में ढोलीडा कार्यक्रम का किया आयोजन

दीपावली नाइट ढ़ोलीडा में महिलाओं ने सांस्कृतिक और रंगारंग कार्यक्रमों में बढ़चढ़ कर लिया हिस्सा

उदय भूमि ब्यूरो
गाजियाबाद। रोटरी क्लब गाजियाबाद सेंट्रल द्वारा दीपावली के उपलक्ष्य में ढोलीडा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें क्लब के सदस्यों के अलावा शहर के कई गणमान्य लोगों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ मास्टर आॅफ सेरेमनी रोटेरियन दीपक गर्ग, एनी रचना अग्रवाल, मुख्य अतिथि एजी रोटेरियन अंकित गोयल, किरण गोयल ने किया। रोटरी क्लब गाजियाबाद के प्रेसीडेंट प्रदीप गुप्ता और सचिव पंकज मित्तल ने कार्यक्रम में पहंचे सभी अतिथियों का स्वागत किया और दीपावली पर्व की शुभकामनाएं दी। दीपावली नाइट ढ़ोलीडा में कई सांस्कृतिक और रंगारंग कार्यक्रम हुए जिसमें महिलाओं ने गर्मजोशी से बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।
रोटरी क्लब गाजियाबाद सेंट्रल के प्रेसीडेंट प्रदीप गुप्ता ने कार्यक्रम के आयोजन और कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सभी सदस्यों और अतिथियों को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि दीपावली पर्व खुशी और उमंग का पर्व है। जब भी मन में किसी तरह की निराशी आती है तो हमारे त्यौहार उसे दूर कर सभी के जीवन में आशा और विश्वास का संचार करते हैं। दीपावली का पर्व बुराईयों पर अच्छाईयों की जीत और अंधकार को दूर कर उजाला फैलाने का त्यौहार है। रोटरी क्लब के ढ़ोलीडा कार्यक्रम सभी के मन में उल्लास भरने का कार्यक्रम है। इस मौके पर क्लब के सदस्यों ने डांडिया और कपल्स गेम्स में बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। महिलाओं ने नृत्य किया और एक दूसरे के साथ खुशनुमा पल सा­ाा किया। डांडिया नृत्य में भावना गुप्ता, सुजाता गर्ग, सुधा गर्ग, रचना अग्रवाल, कनिका मंगल, प्रीति सिंघल, उषा गर्ग ने ग्रुप परफार्मेंस दी।

कार्यक्रम की झलकियां