नगर आयुक्त को रोटरी क्लब ने सौंपा दो ऑक्सीजन कंसट्रेटर

गाजियाबाद। कोविड काल में शहरवासियों को नगर निगम का अनूठा सहयोग मिल रहा है। यह कहना है रोटरी क्लब ऑफ गाजियाबाद वसुंधरा के अध्यक्ष रोटेरियन कमल गोयल का। रोटरी क्लब ऑफ गाजियाबाद वसुंधरा ने नगरायुक्त को 2 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर सौंपे हैं। रोटरी क्लब द्वारा कोविड-19 संक्रमण से नागरिकों के बचाव के लिए प्रयास किया जा रहा है। इसी क्रम में रोटरी क्लब ऑफ गाजियाबाद वसुंधरा के अध्यक्ष रोटेरियन कमल गोयल द्वारा नगरायुक्त को 2 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर उपलब्ध कराए गए ताकि नगर निगम के माध्यम से शहरवासियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं में उनका भी सहयोग शामिल हो सके। रोटेरियन कमल गोयल ने बताया कि नागरिकों की सबसे प्रमुख समस्या ऑक्सीजन गैस जिसे उपलब्ध कराने में नगर निगम टीम द्वारा बेहतर कार्य किया गया है, जिससे शहर के कोविड संक्रमित मरीजों को ऑक्सीजन उपलब्ध कराई गई। इसी प्रकार रोटेरियन ऑफ गाजियाबाद वसुंधरा का शहर वासियों के लिए ऑक्सीजन कंसंट्रेटर उपलब्ध कराना शहर हित में एक पहल है। मौके पर कोविड नियमों का पालन करने के साथ प्रिंस अग्रवाल, रोटेरियन अमन सिंघल आदि उपस्थित रहे।