गाजियाबाद। वसुंधरा सेक्टर-12 स्थित फ्रेंडस कोआपरेटिव सोसायटी में रोटरी क्लब इंदिरा पुरम गैलोर की तरफ से दिव्यांग को ट्राई साइकल दान दी गई। डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रो. अशोक अग्रवाल, पीडीजी रो. जे के गौड़ और आरएचएएम फाउंडेषन के फाउंडर डॉ धीरज भार्गव ने संयुक्त रूप से प्रताप विहार एल ब्लॉक में रहने वाले दिव्यांग सूरजदास को ट्राई साइकल दी। ट्राई साइकल पाकर दिव्यांग सूरज व उसकी पत्नी का चेहरा खुशी से खिल उठा।
डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रो. अशोक अग्रवाल ने कहा कि रोटरी व आरएचएएम फाउंडेशन मिलकर समाज हित में काम करती हैं। दोनों संस्थाएं समाज सेवा में अग्रणी भूमिका निभा रही हैं। पीडीजी रो. जे के गौड़ ने भी संस्था के कार्यो पर प्रकाष डाला। रोटरी हेल्थ अवेयरनेस मिषन के फाउंडर डॉ धीरज भार्गव ने कहा कि आरएचएएम और रोटरी नेस्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर कई महत्वपूर्ण कार्य किए हैं। अभी एक दिव्यांग को ट्राई साइकल दी गई है। जरूरत पडऩे पर अन्य लोगों की मदद की जाएगी। इस मौके पर संजय त्यागी, रो. दयानंद शर्मा, प्रोजेक्ट कोर्डिनेटर संदीप शर्मा आदि मौजूद रहे।
















