नगर निगम में घमासान, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

गाजियाबाद। नगर निगम मुख्यालय में शुक्रवार को घमासान हो गया। 2 पक्ष में मारपीट होने से काफी हंगामा मच गया। मामला लोन से जुड़े विवाद का था। इस संबंध में सोशल मीडिया पर भी वीडियो वायरल हो गया है। जलकल विभाग के कर्मचारी ने लोन दिलाने के नाम पर अपने रिश्तेदार से 5 हजार रुपए लिए थे। बाद में रिश्तेदार को ना लोन मिला और न रकम वापस मिल पाई। रकम का तकादा करने पीडि़त नगर निगम पहुंचा था। जहां पीडि़त के साथ गाली-गलौच कर मारपीट कर दी गई।

जानकारी के अनुसार नगर निगम के जलकल विभाग में तैनात एक कर्मचारी ने लोन दिलाने के नाम पर अपने रिश्तेदार से पांच हजार रुपए लिए थे। रकम लेने के बावजूद कर्मचारी ने अपने रिश्तेदार को ना तो लोन दिलाया न रकम लौटाई गई। ऐसे में परेशान होकर कर्मचारी का रिश्तेदार शुक्रवार को नगर निगम मुख्यालय पहुंच गया। रिश्तेदार ने रकम वापस लौटाने की मांग की।

आरोप है कि इस दौरान कर्मचारी के एक साथी ने पीडि़त की जमकर धुनाई कर दी। ऐसे में शोर-शराबा मच गया। शोर-शराबा सुनकर वहां काफी भीड़ जमा हो गई। कुछ लोग निगम मुख्यालय स्थित बैंक की तरफ भागे। ऐसे में नगर निगम मुख्यालय परिसर में अफरा-तफरी मची रही। बाद में कुछ लोगों ने हस्तक्षेप कर मामला शांत कराया। बताया गया है कि पीडि़त के साथ मारपीट किए जाने का वीडियो भी बना लिया गया। बाद में यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया।