ट्रांस हिंडन बिल्डर वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष बने संदीप शुक्ला

गाजियाबाद। गुप्ता एसोसिएट इंदिरापुरम पर ट्रांस हिंडन बिल्डर वेलफेयर एसोसिएशन अध्यक्ष का चुनाव किया गया। सभी सदस्य और पूर्व अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, महासचिव राकेश शर्मा की सहमति के अनुसार संदीप शुक्ला को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया। पूर्व अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता व्यक्तिगत कारणों से समय नहीं दे पा रहे थे, परंतु विगत 2 वर्षों से अपनी जिम्मेदारी को पूरी तरह से निभाया। अपने पूरे कार्यकाल में इंदिरापुरम की बिल्डिंग की समस्याओं को गाजियाबाद विकास प्राधिकरण के सामने तथा शासन प्रशासन से बराबर कार्रवाई करते रहे और बिल्डरों को किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं होने दी। इंदिरापुरम छोटे-छोटे बिल्डरों का बसाया हुआ है। जमीन की कीमतें महंगी होने कारण यहां पर प्लॉट पर छोटे-छोटे मकान बनाकर कम कीमत पर लोगों को दिए जाते हैं जिससे लोगों का दिल्ली में एनसीआर में मकान का सपना पूरा हो सके। आगे कार्यसमिति संदीप शुक्ला के नेतृत्व में अपनी जिम्मेदारी को बखूबी से पूरा करेगी।