यमुना सिटी क्षेत्र के स्कूल होंगे हाईटेक, 2 महीने में बदलेगी सूरत

123 प्राथमिक और जूनियर हाईस्कूल की दशा सुधारने पर प्राधिकरण कर रहा है 9 करोड़ रुपए खर्च

ग्रेटर नोएडा (उदय भूमि ब्यूरो)। यमुना सिटी क्षेत्र में विकास के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों की शिक्षा व्यवस्था सुधाने पर भी ध्यान दिया जा रहा है। यमुना प्राधिकरण के सीईओ डॉ. अरुणवीर सिंह के निर्देशन में क्षेत्र के प्राथमिक और जूनियर स्कूलों का कायाकल्प किया जा रहा है। यमुना सिटी क्षेत्र के 123 प्राथमिक और जूनियर हाईस्कूलों की दशा सुधाने के लिए यमुना प्राधिकरण लगभग 9 करोड़ रुपए खर्च कर रहा है। स्कूलों के कायाकल्प और सौंदर्यीकरण का कार्य तीव्र गति से हो इसके लिए सीईओ ने अधिकारियों के पेंच कसे हैं। अब दो महीने के भीतर स्कूलों के समस्त कार्य पूर्ण किए जाएंगे।
कायाकल्प योजना के तहत सरकारी स्कूलों की दशा सुधारने की धीमी गति पर भी नाराजगी जताई गई है।

प्राथमिक और जूनियर हाईस्कूल की दशा सुधारने का काम 10 महीने से चल रहा है। बावजूद इसके काम पूरा नहीं हुआ है। ऐसे में अब अगले दो महीनों काम पूरा करने के निर्देश की दिए गए हैं। इन स्कूलों में कमरों का निर्माण, शौचालय, चारदिवारी, पेंटिंग आदि काम कराए जा रहे हैं। इस पर करीब 9 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। कायाकल्प योजना के तहत प्रदेश सरकार सरकारी स्कूलों की दशा बदलने की कोशिश कर रही है। इसके तहत यमुना प्राधिकरण अपने अधीन आने वाले गांवों के सरकारी स्कूलों की हालत सुधार रहा है। करीब 10 महीने पहले यह काम शुरू हुआ था। इस योजना के तहत 89 प्राथमिक स्कूल और 34 जूनियर हाईस्कूल की दशा बदलनी थी।

लेकिन अभी तक यह काम पूरा नहीं हो पाया है। इन स्कूलों को 8 जोन में बांटकर काम किया जा रहा है। इस परियोजना की समीक्षा बैठक में सीईओ डॉ. अरुण वीर सिंह ने धीमी रफ्तार पर नाराजगी जताई और इसे जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। यमुना प्राधिकरण इन स्कूलों को 8 जोन में बांटकर काम करा रहा है। सबसे कम काम जोन-8 में हुआ है। यहां अभी तक काम शुरू नहीं हो पाया है। सबसे अधिक काम जोन 6 में हुआ है। इसमें 90 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। इस काम को भी तेजी से पूरा करने के लिए कहा गया है।

सीईओ ने कहा कि हर हाल में दो महीने में यह काम पूरा हो जाना चाहिए। स्कूलों को सुधारने के लिए कई सारे काम किए जा रहे हैं। इसमें नये कमरे, पुराने कमरों की मरम्मत, शौचालय, चारदीवारी, पुताई आदि काम किए जा रहे हैं। इन कामों के होने से स्कूलों की हालत सुधर जाएगी। अभी तमाम स्कूलों में चारदीवारी तक नहीं है। चारदीवारी बनने से स्कूल भी सुरक्षित हो जाएंगे।

काया कल्प अभियान के तहत सरकारी स्कूलों का सौंदर्यीकरण किया जा रहा है। स्कूलों की बिल्डिंग की मरम्मत के साथ स्कूलों के सौंदर्यीकरण का भी कार्य कराया जा रहा है। स्कूलों से संबंधित समस्त कार्य पूर्ण कराने के लिए अगले दो महीने की समय सीमा निर्धारित की गई है।
डॉ. अरुणवीर सिंह
सीईओ
यमुना प्राधिकरण