4 मई तक जनपद में धारा-144 लागू

गाजियाबाद। जनपद गाजियाबाद में कोरोना के मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी होने, बोर्ड परीक्षा एवं पंचायत निर्वाचन को राज्य निर्वाचन आयोग की मंशा के अनुरूप स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने एवं विभिन्न त्योहारों के मद्देनजर जिलाधिकारी अजय शंकर पांडेय ने विभिन्न प्रतिबंधों के साथ 4 मई तक जनपद में धारा-144 लागू कर दी है, जिसके लिए जिलाधिकारी द्वारा विभिन्न प्रतिबंधों के साथ धारा-144 का पालन सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से विस्तृत आदेश पारित किया है। यह आदेश पारित होने के उपरांत यदि कोई व्यक्ति धारा-144 का उल्लंघन करता है तो संबंधित दोषी के विरूद्ध निर्धारित नियमों के तहत सख्त कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।