आत्मरक्षा के प्रशिक्षण शिविर से बेटी और महिलाओं में बढ़ता है आत्मविश्वास

गाजियाबाद। सनराइज ग्रीन्स इंदिरापुरम में मंगलवार को द एलिवेशन एंड एजुकेशन ट्रस्ट और गाजियाबाद पुलिस के संयुक्त तत्वावधान में एक सप्ताह का बालिकाओं एवं महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए नि:शुल्क आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। जिसमे महिलाओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए गए। द एलिवेशन एंड एजुकेशन ट्रस्ट की नेशनल प्रेजिडेंट प्रीती पांचाल ने बताया कि आत्मरक्षा सीखने से लड़कियों में आत्मविश्वास पैदा होता है। जैसे-जैसे हम स्वयं क्षमता विकसित करते हैं, हमें अपनी क्षमताओं में एक मजबूत विश्वास प्राप्त होता है। बेटियां भी समाज में बराबरी की हकदार हैं। आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर से बेटियों में आत्मविश्वास बढ़ता है। सरकार ने महिलाओं के हितों की रक्षा के लिए कड़े कानून बनाए हैं।

बेटियों को सशक्त बनाने में ऐसे प्रशिक्षणों का आयोजन मील का पत्थर साबित होगा आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम के प्रतिभागियों में से एक, सुनीता शर्मा ने कहा, यह आत्मविश्वास उनके जीवन के अन्य पहलुओं पर भी सकारात्मक प्रभाव डालता है। समाज में लड़कियों की स्थिति में काफी सुधार हुआ है। मगर, अब भी हमें लंबा रास्ता तय करना है। अभियान से जुड़कर लड़कियों की स्थिति में बदलाव लाया जा सकता है। इस तरह के कार्यक्रम समय की मांग हैं। प्रतिभागी प्रियंका मिश्रा ने बताया की महिलाओं को सेल्फ डिफेंस बहुत जरूरी है, इसलिए प्रशिक्षण में उन्हें हिस्सा जरूर लेना चाहिए ताकि वह मौका आने पर हर स्थिति से निपट सकें। सोसाइटी एओए्र के सचिव सूचित सिंघल ने बताया की यह कैंप 12 वर्ष की बेटी से लेकर 45 वर्ष की महिलाओं के लिए पूर्ण नि शुल्क है और साथ ही पास की अन्य सोसायटी की महिलाओं का भी को इस कैंप में स्वागत है।